पंजाब में लुधियाना जिले (Ludhiana District) के गैसपुरा इलाके में आज गैस रिसाव की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई अन्य लोग बीमार पड़ गए. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक बचाव दल को मौके पर भेजा गया, और डॉक्टरों, एंबुलेंस और एक फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर तैनात किया गया है. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 50 सदस्यीय टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है. प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है.
पुलिस ने कहा कि मरने वालों में पांच महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने कहा कि घटना में मारे गए 11 लोगों में 10 और 13 साल के दो लड़के शामिल हैं. लुधियाना वेस्ट एसडीएम स्वाति ने कहा, "निश्चित रूप से, यह एक गैस रिसाव का मामला है. एनडीआरएफ टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है. गैस और उसके स्रोत के बारे में अभी तक ज्ञात नहीं हैं और एनडीआरएफ की टीम इसकी जांच करेगी."
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
जिला प्रशासन अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंची एनडीआरएफ टीम यह पता लगाएगी कि किस गैस का रिसाव हुआ और इसका स्रोत एवं कारण क्या था. उन्होंने कहा कि चूंकि, यह बेहद घनी आबादी वाला इलाका है, इसलिए तत्काल प्राथमिकता लोगों को वहां से सुरक्षित निकालना है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना को बेहद दर्दनाक बताते हुए कहा कि हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है.
ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਫ਼ੈਕਟਰੀ ਦੀ ਗੈਸ ਲੀਕ ਦੀ ਘਟਨਾ ਬੇਹੱਦ ਦੁੱਖਦਾਇਕ ਹੈ..ਪੁਲਿਸ, ਪੑਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ NDRF ਟੀਮਾਂ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਹਨ ..ਹਰ ਸੰਭਵ ਮਦਦ ਪਹੁੰਚਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ..ਬਾਕੀ ਵੇਰਵੇ ਜਲਦੀ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 30, 2023
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लुधियाना के गैसपुरा इलाके में गैस रिसाव की घटना बेहद दर्दनाक है. पुलिस, जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद हैं. हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है.'' वहीं, लुधियाना दक्षिण से आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह 3:00 बजे घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचेंगे. स्वास्थ्य मंत्री इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती लोगों से भी मुलाकात करेंगे.
ये भी पढ़ें : "सेल्फी विद डॉटर" पहल शुरू करने वाले शख्स ने पीएम मोदी का दिया कैंपेन की सफलता का श्रेय
ये भी पढ़ें : VIDEO : हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन से सड़क हुई क्षतिग्रस्त, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं