विज्ञापन

IPL 2027 ऑक्शन कब होगा? कौन-सी टीम करेगी सबसे ज्यादा खरीदारी, जानिए पूरी डिटेल

IPL 2027 मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा. लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे बड़े पर्स के साथ उतरेंगी, जबकि गुजरात टाइटंस और RCB के पास सबसे कम राशि उपलब्ध है.

IPL 2027 ऑक्शन कब होगा? कौन-सी टीम करेगी सबसे ज्यादा खरीदारी, जानिए पूरी डिटेल
IPL 2027 Auction
NDTV

आईपीएल 2027 के रिटेंशन और रिलीज प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने मिलकर 66 स्लॉट खाली किए हैं और अब उनकी नजर 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन पर है. इस बार मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड, ट्रेंट बोल्ट, जैकब बेथेल और एमएस धोनी जैसे बड़े नाम रिलीज हुए हैं, जिससे ऑक्शन में रोमांच और बढ़ गया है.

ऑक्शन से पहले सबसे ज्यादा चर्चा टीमों के पर्स और खाली स्लॉट को लेकर हो रही है. कुछ टीमें बड़े बजट के साथ उतरेंगी, जबकि कुछ टीमों को सीमित रकम में अपनी जरूरतें पूरी करनी होंगी.

सबसे मजबूत स्थिति में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दिखाई दे रही हैं. दोनों टीमों के पास 41.65 करोड़ रुपये का पर्स है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पास 40.15 करोड़ रुपये और दिल्ली कैपिटल्स के पास 39.5 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं.

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के सामने सबसे बड़ा काम होगा, क्योंकि दोनों टीमों को अपने स्क्वॉड में 9-9 नए खिलाड़ियों को जोड़ना है. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास सबसे कम पर्स है, लेकिन उन्हें कम खिलाड़ियों की जरूरत भी है.

किस टीम के पास कितना पर्स?

  • लखनऊ सुपर जायंट्स - 41.65 करोड़ रुपये
  • कोलकाता नाइट राइडर्स - 41.65 करोड़ रुपये
  • सनराइजर्स हैदराबाद - 40.15 करोड़ रुपये
  • दिल्ली कैपिटल्स - 39.5 करोड़ रुपये
  • मुंबई इंडियंस - 32.6 करोड़ रुपये
  • चेन्नई सुपर किंग्स - 28.05 करोड़ रुपये
  • राजस्थान रॉयल्स - 27.05 करोड़ रुपये
  • पंजाब किंग्स - 18.6 करोड़ रुपये
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 14.15 करोड़ रुपये
  • गुजरात टाइटंस - 8.75 करोड़ रुपये

किस टीम को सबसे ज्यादा खिलाड़ियों की जरूरत?

  • दिल्ली कैपिटल्स - 9 स्लॉट
  • मुंबई इंडियंस - 9 स्लॉट
  • लखनऊ सुपर जायंट्स - 8 स्लॉट
  • कोलकाता नाइट राइडर्स - 8 स्लॉट
  • सनराइजर्स हैदराबाद - 7 स्लॉट
  • चेन्नई सुपर किंग्स - 6 स्लॉट
  • राजस्थान रॉयल्स - 6 स्लॉट
  • पंजाब किंग्स - 6 स्लॉट
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 5 स्लॉट
  • गुजरात टाइटंस - 3 स्लॉट

विदेशी खिलाड़ियों के कितने स्लॉट खाली?

  • दिल्ली कैपिटल्स - 4
  • कोलकाता नाइट राइडर्स - 3
  • लखनऊ सुपर जायंट्स - 3
  • सनराइजर्स हैदराबाद - 3
  • राजस्थान रॉयल्स - 3
  • चेन्नई सुपर किंग्स - 2
  • मुंबई इंडियंस - 2
  • पंजाब किंग्स - 2
  • गुजरात टाइटंस - 2
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 1

यह भी पढ़ें- MS धोनी की विदाई पर वैभव सूर्यवंशी का खास पोस्ट, तस्वीर शेयर कर यूं जताया सम्मान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, IPL 2027
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com