विज्ञापन

QUAD समिट में जमीन पर रखे तिरंगे के लिए झुके PM मोदी, देखकर ट्रंप भी हुए मुरीद, बोले- इसे संभालकर रखो

मनीला में आयोजित QUAD समिट के दौरान पीएम मोदी से जुड़ा खास पल सामने आया. नेताओं के फोटो सेशन के लिए मंच पर जाते समय पीएम मोदी की नजर जमीन पर रखे भारतीय तिरंगे पर पड़ी. उन्होंने तुरंत झुककर तिरंगे को उठाया और सम्मान के साथ अपनी जेब में रख लिया.

QUAD समिट में जमीन पर रखे तिरंगे के लिए झुके PM मोदी, देखकर ट्रंप भी हुए मुरीद, बोले- इसे संभालकर रखो
QUAD फोटो सेशन में दिखा खास पल
NDTV
  • फिलीपींस की राजधानी मनीला में QUAD समिट के फोटो सेशन के दौरान पीएम मोदी ने जमीन पर रखा तिरंगा उठाया
  • पीएम मोदी ने तिरंगे को सम्मानपूर्वक अपनी जेब में रखा और जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची से बातचीत की
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के इस कदम को देखकर उन्हें पीठ थपथपाई और सराहा

फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित QUAD समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक खास पल चर्चा का विषय बन गया. फोटो सेशन के लिए मंच पर पहुंचते समय पीएम मोदी ने जमीन पर रखा तिरंगा देखकर जो किया, उसने वहां मौजूद नेताओं का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पीएम मोदी ने जमीन पर रखे तिरंगा को उठाकर जेब में रखा लिया. इसे देखकर ट्रंप ही हैरान हो गए और पीएम मोदी की सराहना करने से खुद को रोक नहीं पाए.

क्या हुआ था?

QUAD देशों के नेताओं के फोटो सेशन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर अपनी निर्धारित जगह की ओर बढ़ रहे थे. आमतौर पर ऐसे आयोजनों में नेताओं की स्थिति तय करने के लिए फर्श पर छोटे झंडे या निशान लगाए जाते हैं.

इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी की नजर जमीन पर रखे भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर पड़ी. वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने बिना देर किए झुककर तिरंगे को उठाया और सम्मान के साथ उसे अपनी जेब में रख लिया. इसके बाद उन्होंने जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची से भी इस बारे में बातचीत भी की.

पीएम मोदी के इस कदम को देखकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हैरान नजर आए. वीडियो में ट्रंप को प्रधानमंत्री मोदी की पीठ थपथपाते हुए कहते हुए सुना जा सकता है, 'इसे संभालकर रख लो.'

QUAD बैठक के बाद ट्रंप ने फिर की मोदी की तारीफ

QUAD नेताओं की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें 'ए वेरी टफ मैन' यानी सख्त नेता बताया. ट्रंप ने कहा, 'मैं इन तीनों नेताओं को लंबे समय से जानता हूं. ये असाधारण लोग हैं और मेरे मित्र हैं. वैसे प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में एक बहुत मजबूत व्यक्तित्व वाले नेता हैं.' 

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक महान नेता बताते हुए कहा कि भारत में लंबे समय तक स्थिर राजनीतिक नेतृत्व प्रदान करना उनकी बड़ी उपलब्धियों में से एक है. ट्रंप ने यह भी कहा कि मोदी शांत स्वभाव के होने के बावजूद बेहद दृढ़ निश्चयी नेता हैं.

यह भी पढ़ें | QUAD मंच पर ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- मोदी एक सख्त नेता हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Quad, Quad Summit, Quad Summit 2026, PM Modi Address
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com