विज्ञापन

आजम खान को ED केस में HC से अंतरिम जमानत, गिरफ्तारी के तरीके पर उठाए सवाल ; जेल से आ सकते हैं बाहर

आजम खान को बड़ी राहत मिली है. अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो सकता है. उन्हें पिछले दिनों ईडी ने उस वक्त अरेस्ट कर लिया था, जब उनको फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में जमानत मिली थी.

आजम खान को ED केस में HC से अंतरिम जमानत, गिरफ्तारी के तरीके पर उठाए सवाल ; जेल से आ सकते हैं बाहर
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आजम खान को ईडी केस में अंतरिम जमानत प्रदान की है
  • कोर्ट ने गिरफ्तारी के दौरान संविधान के नियमों और मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के नियमों का पालन न होने को माना
  • आजम खान को निजी मुचलके और दो श्योरिटी देने पर अगली सुनवाई तक अंतरिम जमानत पर रिहा होने का निर्देश मिला है
प्रयागराज:

सपा के सीनियर नेता आजम खान को बड़ी राहत मिली है. अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो सकता है. उन्हें पिछले दिनों ईडी ने उस वक्त अरेस्ट कर लिया था, जब उनको फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में जमानत मिली थी. वह जेल से बाहर निकले ही थे कि ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अब इस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत दी है. इसके अलावा पहली नजर में उनकी गिरफ्तारी को गलत भी माना. बेंच ने कहा कि  आजम खान की गिरफ्तारी के दौरान संविधान के अनुच्छेद 22(1) और मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) की धारा 19 के अनिवार्य प्रावधानों का सख्ती से पालन नहीं किया गया.

अदालत ने इस दौरान आजम खान की गिरफ्तारी के तरीके पर भी सवाल उठाए. बेंच ने ईडी से पूछा कि आखिर इस तरह कैसे किसी को अरेस्ट किया जा सकता है, जब उसे किसी दूसरे मामले में जमानत मिली हो और वह जेल से निकला ही हो. बेंच ने कहा कि उन्हें जेल से निकलते ही अरेस्ट कर लिया गया. इसका अर्थ है कि उन्हें रिमांड से पहले गिरफ्तारी का आधार लिखित में नहीं बताया गया था.
कोर्ट ने माना कि याचिका पर और विचार करने की ज़रूरत है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी. कोर्ट ने कहा कि आजम खान द्वारा निजी मुचलके और उतनी ही रकम के दो श्योरिटी देने पर अगली लिस्टिंग की तारीख तक अंतरिम बेल पर रिहा होने के हकदार हैं. सुबह कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. आजम खान की ओर से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल और इलाहाबाद हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट इमरान उल्ला ने दलीलें पेश कीं.

किस केस में ED ने किया था आजम खान को गिरफ्तार

ईडी की तरफ से अधिवक्ता जोहेब हुसैन ने अदालत में अपना पक्ष रखा. आजम खान ने ईडी की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को चुनौती दी थी. वह इस मामले में पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन शीर्ष अदालत ने हाई कोर्ट का रुख करने को कहा था. उनके खिलाफ ईडी का केस जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े 426 करोड़ रुपये के लेनदेन में अनियमितता से जुड़ा है. अब देखना होगा कि आजम खान कब जेल से बाहरे आते हैं. उनके अब जेल से निकलने का रास्ता साफ हुआ है या फिर कोई कानूनी पहलू अभी बाकी है.

सुप्रीम कोर्ट से भी आज ही मिली है आजम खान को राहत

इससे पहले आज ही सुप्रीम कोर्ट से भी आजम खान को एक राहत मिल चुकी है. शीर्ष अदालत ने आजम खान को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र केस में मिली जमानत को चुनौती देने वाली यूपी सरकार की अर्जी को खारिज कर दिया. इस तरह आजम खान के हिस्से एक ही दिन में दो राहतें अदालत के रास्ते आई हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azam Khan, Azam Khan News, Azam Khan News Hindi, Allahabad High Court, Allahabad High Court News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com