बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. उत्तर प्रदेश की 7 सीटों के लिए सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, तेजवीर सिंह, साधना सिंह, संगीता बलवंत, नवीन जैन और अमरपाल मौर्या को प्रत्याशी बनाया गया है. यूपी में राज्यसभा की 10 सीटें खाली हैं. बीजेपी ने यूपी के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा और कर्नाटक की सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं. पार्टी ने कुल 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इस बार बिहार से सुशील मोदी राज्यसभा के उम्मीदवार नहीं हैं.
बीजेपी की लिस्ट में जातीय समीकरण साधने की कोशिश साफ झलक रही है. आरपीएन सिंह कुर्मी बिरादरी से आते हैं. वे कुशीनगर से सांसद रहे हैं. सिंह कांग्रेस से बीजेपी में आए थे.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है कांग्रेस, इतनी तो श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
सुधांशु त्रिवेदी बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और ब्राह्मण हैं. अमरपाल मौर्या यूपी बीजेपी के महामंत्री हैं और मौर्या (कोइरी) समाज से हैं. संगीता बलवंत गाजीपुर से विधायक और पूर्व मंत्री रही हैं. वे निषाद समाज की महिला नेता हैं. तेजपाल सिंह जाट बिरादरी के हैं और पूर्व सांसद हैं. साधना सिंह विधायक रही हैं और राजपूत हैं. नवीन जैन आगरा के सांसद रहे हैं और जैन समुदाय से हैं.
बड़ी खबर है कि बिहार से सुशील मोदी को इस बार टिकट नहीं मिला है. बिहार से भीम सिंह को टिकट दिया गया है, जो कि अति पिछड़े समुदाय से आते हैं. इसके अलावा बिहार से डॉ धर्मशीला गुप्ता को टिकट दिया गया है.


बिहार के बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में राज्यसभा उम्मीदवारों को बधाई दी है.
डॉ. भीम सिंह और श्रीमती धर्मशीला गुप्ता को बिहार से राज्य सभा के लिए बीजेपी उम्मीदवार बनाये जाने पर हार्दिक बधाई ! @News18Bihar @ANI
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) February 11, 2024
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है. हरियाणा की एक सीट पर सुभाष बराला प्रत्याशी बनाए गए हैं. कर्नाटक की एक सीट पर नारायणा कृष्णासा भांडगे बीजेपी के उम्मीदवार होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं