बीजेपी सांसद पूनम महाजन, राज्यवर्द्धन राठौर, प्रवेश वर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखा है. बीजेपी सांसदों ने पत्र के माध्यम से राहुल गांधी से सवाल पूछा है कि ये मोहब्बत की दुकान है या नफरत का मेगा मॉल? बीजेपी सांसदों की तरफ से कहा गया है कि आपकी मोहब्बत की दुकान में नरसंहार होता है.अमेरिका में आपने इस मोहब्बत की दुकान से देश के लिए नफरत फैलाई. नफरत फैलाना आपके परिवार और पार्टी के लिए नई बात नहीं है. कांग्रेस राज में सबसे अधिक दंगे हुए हैं. कांग्रेस राज में कई नरसंहार हुए.
आजादी के बाद पहला नरसंहार नेहरू कार्यकाल में महात्मा गांधी की हत्या के बाद 1948 में महाराष्ट्र में हुआ जिसके पैगाम देने के पीछे कांग्रेसी थे.इंदिरा राज में साधु संतों पर गोलियां चली, कई संत मरे. दलितों के कई नरसंहार इंदिरा के पीएम रहते हुआ. राजीव गांधी के राज में सिखों का कत्लेआम हुआ. सरदार पटेल के निधन पर नेहरू ने राजेद्र प्रसाद को उनके अंतिम संस्कार में ना जाने की सलाह दी. सरदार पटेल को कांग्रेस ने भारत रत्न तक नहीं दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अंबेडकर को भी भारत रत्न कांग्रेस ने नहीं दिया. अध्यक्ष रहते सीताराम केसरी की कांग्रेसियों ने ही धोती तक खोल दी और बाथरूम में बंद कर दिया था. प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न जब मिला तब सोनिया-राहुल कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. गुलाम नबी आजाद के साथ क्या किया? 28 मार्च 1982 को इंदिरा ने अपनी छोटी बहू मेनका गांधी को रातों रात धक्के देकर घर से निकाला, जबकि गोद में नन्हे वरूण गाधी थे. वरूण गांधी की शादी में ना राहुल ना सोनिया ना ही प्रियंका शामिल हुई.वीर सावरकर का अपमान किया.मोहब्बत की दुकान के नाम पर नफरत का जहर ना बोएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं