दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर सभी दलों की तरफ से तैयारी तेज कर दी गयी है. बीजेपी का लंबे समय से एमसीडी पर कब्जा रहा है. एनडीटीवी ने पार्टी की तैयारी पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी और विधायक ओपी शर्मा से बात की है. बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि पार्टी के द्वारा पूरी ईमानदारी के साथ एमसीडी को चलाया गया है. चुनाव में देरी को लेकर रमेश बिधूड़ी ने कहा कि यह विपक्ष की बात हो सकती है. एमसीडी की कई जिम्मेदारियां हैं. स्कूल से लेकर, दवाई तक पर काम किया गया है. एमसीडी को केजरीवाल सरकार की तरफ से अधिकार नहीं मिल रहे हैं जिससे परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी को बीजेपी से दुश्मनी हो सकती है लेकिन दिल्ली की 2 करोड़ जनता से उन्हें क्या दिक्कत है? हमारी मांग है कि एमसीडी को मजबूत बनाया जाए.
कूड़े के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अगर कूड़े निकलेगा तो कहीं तो जाएगा. मोदी जी ने ओखला में निस्तारण प्रांट लगाया है. हमने केजरीवाल को यमुना को साफ करने के लिए दिया लेकिन वो नहीं कर पाए. हमारा काम सेवा भाव है. हम सत्ता हथियाना नहीं चाहते हैं.पार्षदों के टिकट काटे जाने को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे यहां प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक कार्यकर्ता है. पार्टी को मजबूत बनाने के लिए रोटेशन के तहत पार्षदों का टिकट काटा गया है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ओपी शर्मा ने कबीजेपी के कार्यकाल में ऑनलाइन कार्य की शुरुआत हुई जिससे भष्टाचार खत्म हुआ. कम संसाधन में भी एमसीडी ने शानदार काम किया है. अब एक बार फिर एमसीडी एक हो गया है. अब और भी अच्छे से कार्य होंगे.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं