विज्ञापन

अलीगढ़: ड्यूटी जाते ही प्रेमी से मिलने होटल पहुंची पत्नी, पुलिस के साथ आ धमका पति और खुल गई सारी पोल

पति को धोखा देकर एक पत्नी अपने प्रेमी के साथ एक होटल में रंगे हाथ पकड़ी गई है. जांच में पता चला है कि पति के ड्यूटी पर जाने के बाद छिपकर पत्नी प्रेमी के साथ होटल में थी.

अलीगढ़: ड्यूटी जाते ही प्रेमी से मिलने होटल पहुंची पत्नी, पुलिस के साथ आ धमका पति और खुल गई सारी पोल
aligarh husband caught wife in hotel
  • यूपी के अलीगढ़ में एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़ी गई है
  • महिला ने पति को धोखा देकर उसके ड्यूटी पर जाने के बाद प्रेमी से मुलाकात की थी
  • पति को शक होने पर वह पुलिस के साथ होटल पहुंचा और पत्नी की सच्चाई सामने आई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अलीगढ़:

यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पति को धोखा देकर एक पत्नी अपने प्रेमी के साथ एक होटल में रंगे हाथ पकड़ी गई है. जांच में पता चला है कि पति के ड्यूटी पर जाने के बाद छिपकर पत्नी प्रेमी के साथ होटल में थी. पति को शक हुआ तो वह पुलिस के साथ सीधे होटल आ धमका. पत्नी की सारी पोल वहीं खुल गई. अब पुलिस पत्नी और उसके प्रेमी को पकड़कर थाने ले गई है. 

पति को था पत्नी पर शक

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के एक होटल में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. कमरे का दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देखकर पति के होश उड़ गए और मौके पर ही जमकर हंगामा शुरू हो गया.बताया जा रहा है कि पति को काफी समय से अपनी पत्नी पर शक था. इसी शक के चलते उसने पत्नी का पीछा करना शुरू किया. जानकारी के अनुसार पत्नी किसी बहाने से घर से निकली थी और अपने प्रेमी के साथ होटल पहुंच गई. पति भी चुपचाप उसका पीछा करते हुए होटल तक पहुंच गया.

पति ने खोल दी सारी पोल

जैसे ही पति कमरे तक पहुंचा और दरवाजा खुला तो अंदर पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौजूद थी.यह देखते ही पति भड़क गया और मौके पर ही दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.होटल में अचानक हुए हंगामे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए. मामले की सूचना मिलने पर थाना क्वार्सी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को शांत कराया. पुलिस ने मौके पर मौजूद तीनों लोगों से पूछताछ की. पूछताछ के बाद पुलिस तीनों को अपने साथ थाने ले आई है. पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की जांच की जा रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.


यह भी पढ़ें-  फसल को बंदरों से बचाने के लिए किसान ने निकाला ऐसा अजब-गजब जुगाड़, वायरल वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

यह भी पढ़ें-  नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के पहले गुड न्यूज, 6 लेन के एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड का मिला तोहफा
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com