कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया, जिसके बाद वह अचानक चर्चा में आ गये. थरूर ने अपने गृहराज्य केरल (Kerala) के मालाबार यात्रा कर यूडीएफ के सहयोगी आईयूएमएल (IUML) के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और कहा कि उन्हें किसी से डर नहीं है. साथ ही किसी को उनसे भी डरने की जरूरत नहीं है. शशि थरूर ने कहा, ‘मैं किसी से नहीं डरता और किसी को मुझसे डरने की कोई जरूरत नहीं है.' उन्होंने यह भी कहा कि उनकी केरल कांग्रेस में कोई गुट बनाने में दिलचस्पी नहीं है.
तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर की टिप्पणी उन अटकलों के बीच महत्व रखती है जब केरल में कांग्रेस नेतृत्व का एक वर्ग उनके बढ़ते समर्थन और राज्य में पार्टी के भीतर ‘थरूर गुट' को बनाने को हवा दे रहा है. बता दें कि साल 2016 में कांग्रेस के हाथ से सत्ता चली गई थी. ऐसे में पार्टी के अंदर नया गुट बनने की बात शुरू हो गई थी.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
थरूर ने आगे कहा कि ऐसे समय में जब देश में विभाजनकारी राजनीति सक्रिय है, ऐसी राजनीति की जरूरत है, जो सभी को एक साथ लाए. उन्होंने कहा कि यह प्रशंसनीय है कि आईयूएमएल ने हाल ही में चेन्नई, बेंगलुरु और मुंबई में भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए. थरूर से मुलाकात के बाद थंगल ने कहा कि थरूर का उनके परिवार के साथ घनिष्ठ संबंध रहा है.
थंगल ने आगे कहा कि उन्हें सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, अवसरों पर आमंत्रित किया जाता है, इसलिए जब वह यहां थे तो वह हमसे मिलने आए. यह पूछे जाने पर कि क्या वह चाहते हैं कि थरूर केरल की राजनीति में सक्रिय रहें, उन्होंने कहा कि वह पहले से ही सक्रिय हैं. वह केरल से सांसद हैं.
ये भी पढ़ें :
- MCD चुनाव प्रदूषित Vs मेरी चमकती दिल्ली का होगा : NDTV टाउनहॉल में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी
- टंकी से दलित महिला ने पी लिया था पानी, पहले किया गया उसे पूरा खाली, फिर गौमूत्र से धोया
- Video: इंडोनेशिया में भूकंप से करीब 162 की मौत, 700 हुए घायल
दिल्ली दंगों पर केजरीवाल एक लफ्ज नहीं बोले : BJP पर भी भड़के हारून युसूफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं