दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर प्रचार जोरशोर से चल रहा है. आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर भी जारी है.सत्येंद्र जैन के सवाल पर उन्होंने कहा कि 10 दिनों से प्रचार अभियान चल रहा है. कांग्रेस बाहर है. दो तरह का प्रचार हो रहा है. पहला काम करने वालों का प्रचार, दूसरा बदनाम करने वालों का प्रचार. बदनाम किया है बदनाम करेंगे ये बीजेपी का नारा है. केजरीवाल का नारा है काम किया है, काम करेंगे. ये स्टिंग आपरेशन वो आरोप. केजरीवाल को बदनाम कर सकते हैं, इसलिए वोट दो. पब्लिक फैसला करेगी कि गाली देने वाले को वोट देना है कि काम करने वाले को वोट देना है. बीजेपी के एक बार जब अमित शाह बन्द थे गुजरात के जेल में स्पेशल जेल बनी थी. इतिहास में ऐसा ट्रीटमेंट कहीं नहीं मिला. सीबीआई ने ऑन रिकॉर्ड अब रखा है. 4 तारीख के दिन दिल्ली की जनता ट्रीटमेंट करने जा रही है.
आप नेता गुलाब सिंह यादव के साथ मारपीट मामले पर गोपाल राय ने कहा कि ढाई हजार ने फॉर्म जमा किये थे 250 को टिकट मिला. हमसे ज्यादा नाराज़गी बीजेपी में है. प्लांड वे में हमला किया जाता है, थाने में पहुंचते है बीजेपी के नेता. ये आजकल की स्टोरी नहीं है. 2 तारीख तक बीजेपी इसी चीज़ों पर चुनाव लड़ना चाहती है. काम चाहिए तो केजरीवाल चाहिए. बीजेपी रोज़ भागने का बहाना ढूढ़ रही है. दिल्ली पूछती है काम क्या किया, वे स्टिंग दिखाते हैं. 15 साल में कूड़े के पहाड़ क्यों वो तिहाड़ दिखाते हैं. 4 तारीख के दिन दिल्ली इसका जवाब देगी. हर गली हर नुक्कड़ में जवाब मिलेगा. फर्जी चिट्ठियों और स्टिंग से काम नहीं चलेगा, चुनाव गली मोहल्ले तक चला गया है. कुछ कहने के लिए नहीं है, इसलिए ये सब हो रहा है.
प्रवेश वर्मा के खत पर वह बोले- मुद्दा विहीन पार्टी है बीजेपी. उत्तर प्रदेश की क्या हालत है, हरियाणा में क्या व्यवस्था है कई सारे राज्यों में जहां बीजेपी की सरकार है वहां क्या व्यवस्था है. वैसी ही व्यवस्था दिल्ली में भी है. प्रवेश वर्मा वहां की व्यवस्था भी बताएं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रचार को लेकर उन्होंने कहा कि एमसीडी चुनाव को लेकर पूरे जोर-शोर से एक हफ्ते से प्रचार चल रहा था. पहले चरण में एमसीडी में भी केजरीवाल थीम पर पदयात्रा की. अलग-अलग बूथ पर जनसंवाद, डोर टू डोर कैंपेन के जरिये ये समझाने की कोशिश की कि दिल्ली के लोगों को स्कूल अस्पताल तीर्थ यात्रा आज तक जो काम नहीं हुए वो पूरे किए. एमसीडी में भी सरकार बनती है तो उसी तरह से काम होगा.
कल से प्रचार के दूसरे चरण की शुरुआत होने जा रही है. केजरीवाल की सरकार केजरीवाल का पार्षद थीम शुरू कर रहे हैं. साफ संकेत है कि एमसीडी में भी केजरीवाल की सरकार बनने जा रही है. लोगों से निवेदन है कि पार्षद भी केजरीवाल का बनाएं. बीजेपी जो वादे करके धोखा देती रही, वो सारे वादे पूरे होंगे. 2 तारीख तक 1,000 नुक्कड़ सभाएं होंगी.
Buzz कैंपेन भी शुरू कर रहे है. डांस फ़ॉर डेमोक्रेसी होंगे. केजरीवाल का पार्षद क्यों जरूरी है ये बताया जाएगा. मैजिक शो भी किए जायेंगे, गिटार शो भी प्रचार में होंगे. कल से ये अभियान शुरू कर रहे है. प्रचंड बहुमत से जैसे दिल्ली में सरकार बनी उसी तरह एमसीडी में भी सरकार बनेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं