एमसीडी चुनाव में अलग-अलग पार्टियां इस दंगल को लड़ रही हैं. इनमें कांग्रेस भी है. एक वक्त पर कांग्रेस का काफी रसूख था, लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि क्या कांग्रेस इस एमसीडी चुनाव में अपने वर्चस्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही है. NDTV टाउनहॉल में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी और वरिष्ठ नेता हारुन यूसुफ ने अपनी बात रखी. अनिल चौधरी ने कहा कि एमसीडी का यह चुनाव प्रदूषित Vs मेरी चमकती दिल्ली का होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के हर कोने की आत्मा है और आत्मा मर नहीं सकती. आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने 18 साल की उम्र में युवाओं को वोट देने का अधिकार दिया था वहीं अरविंद केजरीवाल ने 21 साल की उम्र में युवाओं को शराब पीने का अधिकार दिया.
यमुना के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के वादे को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि एनजीटी की तरफ से लगातार फाइन लगाया जा रहा है लेकिन अरविंद केजरीवाल चुप हैं. दुर्भाग्य से इस साल छठ का पर्व भी यमुना में नहीं मनाया जा सका. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि हम यमुना को स्वच्छ बनाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत योजना को उनके पार्षदों ने ही गलत साबित कर दिया. हारुन यूसुफ ने कहा कि मैं शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री था उस समय सबसे कठिन काम था ट्रांसपोर्ट में ब्लू लाइन बस को हटाना वो हमने कर के दिखाया.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
झुग्गियों के अंदर आग लगती थी, केरोसिन का उपयोग होता था. हमारी सरकार ने उसे बंद करवाकर सभी बीपीएल परिवारों को गैस का कनेक्शन दिया. उन्होंने कहा कि एक छोटे से अंडरपास जो कि 90 लाख की लागत से बनती है उसके प्रचार पर 21 करोड़ रुपये खर्च कर दिया जाते हैं. आज राहुल गांधी देश के अंदर चुनाव लड़ने के लिए यात्रा नहीं कर रहे हैं बल्कि इस देश को जागृत करने के लिए वो मेहनत कर रहे हैं. कांग्रेस सिर्फ चुनाव जीतने पर नजर नहीं रखती है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं