Mizoram Assembly Election Results 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) 29 सीट जबकि राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) 7 सीट पर आगे है. वहीं, पिछली बार 1 सीटों पर जीत हासिल करने वाली BJP शुरुआती रुझानों में 3 सीटों से आगे चल रही है. इसके अलावा कांग्रेस भी 1 सीट पर आगे है .
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष वनलालहमुअका ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में अगली सरकार का हिस्सा होगी. वनलालहमुअका ने कहा कि उन्हें राज्य में कम से कम तीन सीट पर पार्टी की जीत का भरोसा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि हम तीन सीट जीतेंगे. हम पांच से ज्यादा सीट पर जीत की उम्मीद कर रहे हैं.भाजपा जल्द ही बनने वाली नयी सरकार का हिस्सा होगी.''
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई.मतदान के बाद के अधिकतर सर्वेक्षण में मिजोरम में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिखाया गया है.राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) क्षेत्र में भाजपा के नेतृत्व वाले उत्तर-पूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा था और केंद्र में उसने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का समर्थन किया लेकिन दोनों दलों ने राज्य में कोई गठबंधन नहीं किया. राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक सीट जीती थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं