विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2019

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा- इस्लाम के खिलाफ था अनुच्छेद 35A

हुसैन ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिए जाने का विरोध करते हुए 'मुस्लिम बुद्धिजीवियों' पर निशाना साधा और कहा कि अनुच्छेद 35 ए 'इस्लाम के खिलाफ' था.

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा- इस्लाम के खिलाफ था अनुच्छेद 35A
शाहनवाज हुसैन
  • इस्लाम के खिलाफ था अनुच्छेद 35A- शाहनवाज हुसैन
  • मुस्लिम बुद्धिजीवी इसे हिंदू बनाम मुस्लिम मुद्दा बना रहे हैं- हुसैन
  • बुद्धिजीवियों को इस मुद्दे पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए- हुसैन
बिहार:

भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिए जाने का विरोध करते हुए 'मुस्लिम बुद्धिजीवियों' पर निशाना साधा और कहा कि अनुच्छेद 35 ए (Article 35A) 'इस्लाम के खिलाफ' था. पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन ने आरोप लगाया कि निरस्त संवैधानिक प्रावधान ने जम्मू-कश्मीर के बाहर के किसी व्यक्ति से शादी करने की स्थिति में पैतृक संपत्ति पर महिला के अधिकार को छीन लिया था, जो शरिया के खिलाफ था. उन्होंने कहा कि जो मुस्लिम बुद्धिजीवी जम्मू-कश्मीर को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं और इसे हिंदू बनाम मुस्लिम मुद्दा बना रहे हैं, उनसे एक सवाल है कि क्या उन्हें लगता है कि अनुच्छेद 35 ए इस्लाम के शरिया कानून के अनुसार था.

प्रवर्तन निदेशालय ने नक्सली कमांडरों की दो करोड़ 89 लाख रूपये की जब्त की संपत्ति

हुसैन ने कहा कि शरिया कानून के अनुसार एक बच्ची को उसके माता-पिता से विरासत में मिली संपत्ति पर उसके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता है. लेकिन अनुच्छेद 35ए ने उसे शर्तिया बना दिया था. निश्चित रूप से संविधान द्वारा प्रदत्त समानता के अधिकार के उल्लंघन के अलावा यह इस्लाम के उसूलों के खिलाफ था.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुस्लिम बुद्धिजीवियों को इस मुद्दे पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए. पूरे देश में एनआरसी लागू करने के केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान का बचाव करते हुए कि हुसैन ने पूछा कि लोगों को इससे क्या समस्या है. उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी देश अवैध रूप से अपनी सीमाओं को पार करने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं करता है. 

हम भारत में अवैध आव्रजन की अनुमति देने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं. भाजपा नेता ने अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में मान्यता देने के मुद्दे पर अपनी पार्टी के राज्य स्तरीय नेताओं और जदयू के बीच हालिया विवाद को तूल नहीं देने पर जोर दिया.

गोवा में आज GST काउंसिल की बैठक, क्या ऑटो सेक्टर को मंदी से उबारने के लिए कर सकती है टैक्स कटौती?

उन्होंने कहा कि भाजपा अभी महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तैयारी में व्यस्त है और संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री पार्टी का चेहरा हैं. हुसैन ने कहा कि ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी धरती पर भारतीय प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत भारत के बढ़े हुए अंतरराष्ट्रीय दबदबे को दिखाता है. हमें इस पर गर्व होना चाहिए.
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Shahnawaz Hussain, Article 35A, Islam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com