भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी कर 13 फरवरी तक सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है. यह व्हिप गुरुवार से प्रभावी है और इसमें बीजेपी सांसदों को सोमवार तक तीन कार्य दिवसों के लिए सदन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.
बजट सत्र के पहले चरण का आधिकारिक तौर पर 13 फरवरी अंतिम दिन है. हालांकि कुछ दलों ने शुक्रवार को इसे समाप्त करने की मांग की है. बीजेपी सूत्रों ने बताया कि व्हिप इसलिए जारी किया गया है क्योंकि लोकसभा में बजट पर आम चर्चा चल रही है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सदस्यों की आवश्यक मौजूदगी नहीं होने के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी नेतृत्व इससे नाखुश है. हालांकि, पार्टी के कुछ नेताओं ने कहा कि 10 फरवरी अभी भी सत्र के पहले चरण का आखिरी दिन हो सकता है.
उल्लेखनीय है कि विपक्षी सदस्य, विशेष रूप से राज्यसभा में, अडानी-हिंडनबर्ग विवाद मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं. वे इस मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग कर रहे हैं. उच्च सदन में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे थे तब कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी सदस्यों ने अडाणी मुद्दे पर जोरदार नारेबाजी की.
यह भी पढ़ें -
-- "कमल को खिलाने में बराबर की भूमिका के लिए आपका धन्यवाद": विपक्षी पार्टियों के हंगामे के बीच बोले PM
-- BJP अध्यक्ष ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर जारी किया घोषणापत्र, बोले- हमने राजनीतिक संस्कृति बदली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं