- कांग्रेस नेताओं ने ब्रिटिश नेता जेरेमी कॉर्बिन से की मुलाकात
- जेरेमी कॉर्बिन ने ट्वीट कर कहा- कश्मीर मुद्दे पर हुई बात
- बीजेपी ने कहा- कांग्रेस को देश को देना होगा जवाब
ब्रिटेन में विपक्षी पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन (Jeremy Corbyn) ने कांग्रेस (Congress) पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की और इस दौरान दोनों पक्षों ने जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द किए जाने के बाद वहां मानवाधिकार की स्थिति पर चर्चा की. कॉर्बिन ने इस बातचीत को 'बेहद सार्थक' करार दिया. लेबर पार्टी द्वारा भारत सरकार के फैसले के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद से ही ब्रिटेन में भारतवंशी समूहों का कॉर्बिन पर काफी दबाव था. वहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने लेबर पार्टी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय दखल के आह्वान को भारत विरोधी करार दिया था. जेरेमी कॉर्बिन (Jeremy Corbyn) ने ट्वीट किया, 'भारतीय कांग्रेस पार्टी के ब्रिटिश प्रतिनिधियों के साथ बेहद सार्थक मुलाकात हुई जहां हमनें कश्मीर में मानवाधिकार की स्थिति पर चर्चा की.'
Appalling! @INCIndia owes it to the people of India to explain what its leaders are telling foreign leaders about India.
— BJP (@BJP4India) October 10, 2019
India will give a befitting reply to Congress for these shameful shenanigans! https://t.co/Sb0MThF17A
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
इसे लेकर भाजपा (BJP) ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और जवाब मांगा. BJP ने कांग्रेस के इस कदम को भय पैदा करने वाला बताया और कहा कि देश की जनता को यह बताने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है कि उसके नेता विदेश जाकर वहां के नेताओं से भारत के बारे में क्या बातें कर रहे हैं. BJP ने ट्वीट किया, ऐसे शर्मनाक काम के लिए देश की जनता कांग्रेस को उचित जबाव देगी.
ब्रिटेन की विपक्षी पार्टी ने की कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग, भारत ने की आलोचना
बता दें कि कांग्रेस पार्टी यूके के प्रतिनिधिमंडल के साथ जेरेमी कॉर्बिन (Jeremy Corbyn) ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की और कहा, 'तनाव कम होना चाहिए और हिंसा व खौफ का चक्र खत्म होना चाहिए, जिसने लंबे समय से इस क्षेत्र को जकड़ रखा है.' इस तस्वीर में लेबर पार्टी की शैडो विदेश मंत्री एमिली थॉर्नबैरी भी नजर आ रही हैं.
(इनपुट: भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं