भाजपा ने शनिवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की ‘जय श्री राम' का नारा लगाने पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीट पीट कर हत्या कर दी. तृणमूल नेतृत्व ने इस आरोपों को एकदम आधारहीन करार दिया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की क्योंकि उसने शराब पी कर महिलाओं के साथ अभद्र बर्ताव किया था. भाजपा का आरोप है कि पार्टी कार्यकर्ता कृष्ण देवनाथ (26) के साथ बुधवार रात कथित तौर पर मारपीट की गई. उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसे बाद में कोलकाता के एक अस्पताल ले जाया गया जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई.
पटना के एक रेस्तरां में अचानक पहुंचे राहुल गांधी, डोसा और कॉफी का लुत्फ उठाया, देखें VIDEO
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है. भाजपा के राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से गृह मंत्री के पद से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि वह राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम हो गई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की तृणमूल सरकार ने बंगाल में एक तरह के आतंक को छूट दी है और जो लोग ‘जय श्री राम' का नारा लगाते हैं उनकी या तो हत्या हो जाती है अथवा उन्हें जेल में ड़ाल दिया जाता है. भाजपा नेता मुकुल राय ने संवादाताओं से कहा, 'कृष्ण देवनाथ की मौत की साथ ही लोकसभा चुनाव के बाद हमने अपने 19 लोगों को खो दिया है. यह शर्मनाक है कि हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की ‘जय श्री राम' के नारे लगाने के कारण हत्याएं की जा रही हैं.'
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भास्कर राव ने थामा बीजेपी का हाथ, सक्रिय राजनीति में हुई वापसी
स्थानीय भाजपा ने भीड़ द्वारा पीट पीट कर की गई कथित हत्या के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते हुए सड़क अवरूद्ध की. नदिया जिले से तृणमूल के नेता गौरी शंकर दत्त ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि ये एकदम आधारहीन है और राजनीति से प्रेरित हैं.
इनपुट- भाषा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं