विज्ञापन

पंजाब में भाजपा का फिर से 'एकला चलो' राग, अकाली दल से गठबंधन पर साधी चुप्पी

अकाली दल के साथ गठबंधन होगा या नहीं. सतीश पूनिया ने इस पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन इतना स्पष्ट कहा कि भाजपा सभी 117 सीटों पर उतरेगी.

  • भाजपा ने स्पष्ट किया है कि वह सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी और गठबंधन की संभावना पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया
  • पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया ने कोर कमेटी की बैठक और संगठन के नेताओं के साथ दो दिवसीय बैठक का आयोजन बताया है
  • भाजपा अकाली दल के साथ बातचीत जारी रखने के बावजूद अपनी चुनावी तैयारी पूरी रख रही है ताकि नुकसान से बचा जा सके
चंडीगढ़:

पंजाब में भाजपा की रणनीति को लेकर लगातार पसोपेश की स्थिति बनी हुई है. पिछले दिनों अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. इसके अलावा कई बयान भी ऐसे आए थे, जिनसे चर्चाएं थीं कि दोनों दल साथ आ सकते हैं. इस बीच भाजपा लगातार यह भी कह रही है कि हम अकेले ही चुनाव में उतरेंगे. सोमवार को एक बार फिर से भाजपा ने 'एकला चलो' वाला राग अपनाया है. भाजपा के पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा सभी 117 सीटों पर अपने दमखम पर चुनाव लड़ेगी. यह बात उन्होंने अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कही.

अकाली दल के साथ गठबंधन होगा या नहीं. इस पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन इतना स्पष्ट कहा कि भाजपा सभी 117 सीटों पर उतरेगी. सतीश पूनिया ने कहा कि पंजाब भाजपा का प्रभारी बनने का अवसर मिलना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि आज हमारी कोर कमेटी की मीटिंग होगी और कल से जालंधर में 2 दिन के लिए संगठन के संबंधित लोगो के मुलाकात होगी और मीटिंग होगी. कुछ सूत्रों का कहना है कि अकाली दल के साथ समानांतर बात चल रही है. लेकिन भाजपा अपनी तैयारी भी पूरी रखना चाहती है ताकि किसी भी तरह से समझौता न होने की स्थिति में नुकसान न हो. 

इस बीच भाजपा ने राज्य में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर शासन में रहने के 25 साल पूरे होने की तारीख तक कई आयोजन करने का फैसला लिया है. सतीश पूनिया ने बताया कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 25 वर्ष हो जाएंगे. इसके अलावा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. इसलिए पार्टी ने फैसला लिया है कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प कार्यक्रम किया जाएगा. यह जन्मदिन सेलिब्रेशन के बारे में नहीं बल्कि उनके कार्य के सरोकार के बारे में होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP News, Bjp News In Hindi, Punjab News, Punjab News Latest, Satish Punia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com