विज्ञापन

UP चुनाव 2027: पश्चिम के लिए मंथन, कार्यकर्ता के घर भोजन, BJP अध्यक्ष नवीन के मेरठ-सहारनपुर दौरे का प्लान

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 21-22 सितंबर को पश्चिमी यूपी के मेरठ और सहारनपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे युवा सम्मेलन और बैठकों में शामिल होंगे. साथ ही, पार्टी के नेताओं के साथ मुलाकात कर यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति धार देंगे.

UP चुनाव 2027: पश्चिम के लिए मंथन, कार्यकर्ता के घर भोजन, BJP अध्यक्ष नवीन के मेरठ-सहारनपुर दौरे का प्लान
यूपी विधानसभा चुनाव 2027: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिमी यूपी के दौरे पर.

यूपी विधानसभ चुनाव 2027 की तैयारी को लेकर प्रदेश में सियासी दौरे तेज हो गए हैं. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को दो दिवसीय उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर उनका यह दौरा पश्चिमी यूपी की सियासत को लेकर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मेरठ और सहारनपुर में अपने दौरे के दौरान नितिन नवीन चुनाव तैयारियों को लेकर विभिन्न संगठनात्मक बैठकों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और सम्मेलनों में भी शामिल होंगे.  कार्यकर्ता के घर करेंगे भोजन. 

विनोद तावड़े कर रहे पूर्व विधायकों-सांसदों से मुलाकात 

यूपी चनाव को लेकर भाजपा लगातार एक्टि‍व है. पार्टी और संगठन के बड़े नेता लगातार प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं. भाजपा के राज्‍यसभा सांसद, राष्ट्रीय महासचिव और अगस्‍त 2026 में उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े भी अलग-अलग जिलों में जाकर संगठन के पदाधिकारियों से मिल रहे हैं. इस दौरान वे पार्टी पूर्व विधायकों और सांसदों से भी मुलाकात कर रहे हैं. पार्टी नेताओं की इस कवायद को टिकटों के बंटवारे से पहले जमीनी पड़ताल की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. 

युवा सम्मेलन को करेंगे संबोधित

यूपी प्रवास के पहले दिन, 21 सितंबर को नितिन नवीन मेरठ पहुंचकर सबसे पहले इंडियन नेशनल आर्मी शहीद स्मारक एवं उपवन में अमर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे.  इसके बाद सुबह 11:30 बजे स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य ऑडिटोरियम में आयोजित विशाल 'युवा सम्मेलन' को संबोधित करेंगे. दोपहर 01:45 बजे वे इसी परिसर में भाजपा 'शक्ति केंद्र सम्मेलन (पश्चिम क्षेत्र)' को संबोधित करेंगे.  शाम को पश्चिम क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेकर और धार देंगे. 

भाजपा कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे

22 सितंबर को नवीन सुबह मेरठ में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और समाज के विशिष्ट नागरिकों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद वे मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद दोपहर करीब 1:00 बजे सहारनपुर पहुंचने. जहां भाजपा कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे.  इसके जरिए भाजपा अध्यक्ष पार्टी की 'कार्यकर्ता-प्रथम' की परंपरा को मजबूत कर जमीनी स्तर से जुड़ाव का संदेश देंगे. 

पूर्व सांसदों और विधायकों से संवाद करेंगे 

भाजपा अध्‍यक्ष नवीन दोपहर 02:15 बजे पश्चिम क्षेत्र के पूर्व सांसदों व विधायकों से संवाद करेंगे. जिसके बाद प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और जिला महामंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे. शाम को वे श्री नवीन प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री शाकम्भरी देवी मंदिर में मां भगवती की पूजा-अर्चना करेंगे. 

ये भी पढ़ें...

अखिलेश यादव का यूपी विधानसभा चुनाव में बड़ा प्लान- हर विधानसभा में कम करेंगे भाजपा के 27 हजार वोट

UP के लिए बीजेपी का खास प्लान, मेरठ और सहारनपुर जा रहे नितिन नबीन, पश्चिमी यूपी की 71 सीटों पर नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Assembly Election 2027, UP Election 2027 BJP Strategy, Up Political News, UP Political News Today, Nitin Navin News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com