भिखारी चौक स्थित बूथ पर रोहिणी आचार्य के जाने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया और इस वजह से मंगलवार सुबह हुई गोलीबारी में एक की मौत भी हो गई. साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. मृतक नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा निवासी चंदन कुमार है जिसकी उम्र 26 वर्ष थी. वहीं घायलों में 30 वर्षीय गुड्डू राय और 40 वर्षीय मनोज राय शामिल है. मनोज की कमर में गोली लगी है जबकि गुड्डू के सिर में गोली मारी गई है.
घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल में पूर्व मंत्री सह मढ़ौरा से राजद विधायक जितेंद्र राय पहुंचे. वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है. घटना स्थल पर सारण के आयुक्त एम सरवणन और पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव, जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिस पहुंची और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री सह राजद विधायक जितेंद्र राय ने कहा कि चुनाव के दिन देर रात को बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा राजद प्रत्याशी डॉ. रोहिणी आचार्य के सामने गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. उसके बावजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्तो द्वारा सुबह में भिखारी ठाकुर चौक पर चाय पीने आए युवकों के साथ हवाई फायरिंग करते हुए गोली मारी गई है. जिसमें एक युवक की मौत जबकि दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए है.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं