बिहार में शराबबंदी के बीच हाजीपुर जंक्शन से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. गरीब रथ एक्सप्रेस से बरामद करीब 27 लीटर अंग्रेजी शराब छिपाने के आरोप में जीआरपी के एक हवलदार और एक महिला होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. घटना 20 अक्टूबर की है.
दिल्ली से आ रही गरीब रथ एक्सप्रेस में हाजीपुर जीआरपी में तैनात हवलदार नरेंद्र कुमार सिंह और महिला होमगार्ड जवान अर्चना कुमारी की पेट्रोलिंग ड्यूटी थी. ट्रेन में चेकिंग के दौरान उन्हें चार बैग मिले, जिनमें करीब 27 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. नियम के मुताबिक, इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देकर आगे की कार्रवाई की जानी थी. आरोप है कि दोनों ने ऐसा करने के बजाय शराब से भरे चारों बैग छिपा दिए.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मामले की जानकारी रेल एसपी और जीआरपी प्रभारी को मिलने के बाद आंतरिक जांच शुरू की गई. हाजीपुर स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें दोनों पुलिसकर्मी संदिग्ध बैग लेकर ट्रेन से उतरते दिखाई दिए. इसके बाद दोनों से पूछताछ की गई.
जीआरपी हाजीपुर ने मामले में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रेन में इतनी मात्रा में शराब कौन लेकर आया था और इस खेप को कहां पहुंचाया जाना था.
ये भी पढ़ें : CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास को कोर्ट से मिली जमानत, 7 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं