बिहार के अररिया के ताराबाड़ी थाने में पुलिस हिरासत में जीजी और साली की मौत के बाद गांववालों में आक्रोश का माहौल है. इतना ही नहीं गुस्साए गांववालों ने पुलिस थाने में आग लगा दी और पुलिस के लिए स्थिति को नियंत्रित कर पाना काफी मुश्किल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह समेत कई थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आक्रोशिच ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया.
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात को नाबालिग और उसके प्रेमी जीजा ने पुलिस हिरासत में खुदकुशी कर ली थी. पुलिस की लापरवाही को मौत का जिम्मेदार मानते हुए गांव के लोग आक्रोश में हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं. आक्रोशित लोगों का मानना है कि पुलिस द्वारा की गई पिटाई के कारण दोनों कीा मौत हुई है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
जानकारी मुताबिक दो दिन पहले ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के किस्मत खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच अंतर्गत गोढ़ी टोला निवासी मंटू सिंह की नाबालिक 14 साल की बेटी चादन कुमारी से उसके जीजा ने शादी कर ली थी और वो उसे पत्नी की तरह घर में रख रहा था. इसके बाद गुरुवार दोपहर को चादनी कुमारी और उसके प्रेमी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और थाना ले गई थी.
बता दें कि नाबालिग के प्रेमी मिट्ठू की पहली शादी उसकी बड़ी बहन मुस्कान देवी से डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी. थाना लाने के बाद दोनों जीजा साली ने खुदकुशी कर ली, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को मिलने के बाद थाना में आकर ग्रामीण पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं