विज्ञापन

UPI से 1.50 लाख रुपये का फ्रॉड, पुलिस ने अकाउंट में करवाया वापस

पीड़ित सुजीत कुमार UPI फ्रॉड का शिकार हो गए थे. ठगों ने किसी बहाने से उनके खाते से 1.50 लाख रुपये उड़ा लिये थे.

UPI से 1.50 लाख रुपये का फ्रॉड, पुलिस ने अकाउंट में करवाया वापस
फ्रॉड के बाद पीड़ित को मिला वापस पैसा
Bihar News:

वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी का शिकार लोग किसी न किसी तरह से हो रहे हैं. वहीं कई बार छोट-छोटे फ्रॉड होते हैं. लेकिन कई बार तो जीवनभर की कमाई चली जाती है. आम लोगों के बीच UPI का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. इसे कंपनी द्वारा सुरक्षित बताया जाता है. लेकिन साइबर फ्रॉड कोई न कोई जुगार लगाकर आम लगों को निशाना बना ही लेते हैं. वहीं जब आप पुलिस से मदद मांगते तो शायद ही आपको पैसे वापस मिलने की उम्मीद और भरोसा होता है.

UPI के जरिए 1.50 लाख रुपये की ठगी

लेकिन बिहार से एक ऐसा मामला आया है, जहां एक शख्स से UPI के जरिए 1.50 लाख रुपये की ठगी की गई थी. लेकिन जब उसने साइबर पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज करवाई तो, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस शख्स के पैसे वापस अकाउंट में दिलवाए गए.

UPI के माध्यम से हुई साइबर ठगी के एक मामले में औरंगाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित का 1,50,000 लाख रुपए वापस करा दिया है. साइबर थाना, औरंगाबाद की इस सफलता से जिले के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है.

क्या है पूरा मामला?  

पीड़ित सुजीत कुमार UPI फ्रॉड का शिकार हो गए थे. ठगों ने किसी बहाने से उनके खाते से 1.50 लाख रुपये उड़ा लिये थे. पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना साइबर थाना औरंगाबाद को दी. इसके बाद तुरंत शिकायद दर्ज की गई. इसके बाद साइबर थाना की टीम ने तुरंत UPI ट्रांजैक्शन डिटेल खंगाली और संबंधित बैंक/पेमेंट गेटवे से संपर्क किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगों के खाते में पहुंची रकम को फ्रीज करवा दिया. जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पूरी रकम वादी सुजीत कुमार के खाते में वापस कराई गई.

यह भी पढ़ेंः पलामू से मजदूरों का क्यों हो रहा पलायान, मजदूरों ने कहा- सुबह होती है उम्मीद... दोपहरी होते-होते दम तोड़ देती

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com