विज्ञापन

भागलपुर विक्रमशिला सेतु हादसाः पहले ही पता चल गया था गिरनेवाला है पुल, DM ने बताया कैसे बची लोगों की जान

Bhagalpur Bridge Collapse News: भागलपुर में निर्माणाधीन विक्रमशिला सेतु का स्लैब एक हिस्सा ट्रक की टक्कर के बाद गंगा में जा गिरा. डीएम नवल किशोर चौधरी ने कहा- अधिकारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला गया है.

भागलपुर विक्रमशिला सेतु हादसाः पहले ही पता चल गया था गिरनेवाला है पुल, DM ने बताया कैसे बची लोगों की जान
Naval Kishore Chaudhary (DM)
ANI

Vikramshila Setu Collapse: बिहार के भागलपुर में रविवार (4 मई) देर रात भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने के लिए गंगानदी पर बना विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा ट्रक की टक्कर से टकराकर गंगा नदी में समा गया.  हालांकि, जिला प्रशासन की मुस्तैदी के कारण इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंच कर जिलाधिकारी नवलकिशोर ने हालातों का जायजा लेते हुए वर्तमान स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने साथ ही यह भी जानकारी दी भागलपुर से नवगछिया आने वाले लोगों को फिलहाल किस रुट को तय कर आना होगा. 

हादसे के बाद डीएम की प्रेस वार्ता

आधी रात को मची अफरा-तफरी

जिलाधिकारी (DM) नवल किशोर चौधरी ने घटनास्थल से प्रेस वार्ता कर बताया कि हादसा देर रात करीब 12:35 बजे हुआ.  टक्कर के बाद से पिलर नंबर 133 के पास का  स्लैब धंसना शुरू हुआ था. खतरे को भांपते हुए स्थानीय अधिकारियों और थाना प्रभारी (SHO) ने  सुझ बूझ दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

जैसे ही इलाका खाली कराया गया, पिलर नंबर 133 का भारी-भरकम स्लैब अचानक टूटकर गंगा में समा गया. डीएम ने कहा कि अधिकारी पहले से सतर्क थे, इसलिए समय रहते लोगों और गाड़ियों को उस स्लैब से हटा लिया गया था. इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ है.

विक्रमशिला सेतु सील, रूट किया गया डायवर्ट

डीएम ने आगे बताया कि सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने नवगछिया और भागलपुर दोनों ओर से विक्रमशिला सेतु को पूरी तरह सील कर दिया है. वर्तमान में पुल पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया है. इसके चलते  भागलपुर आने-जाने वाले यात्रियों को मुंगेर के रास्ते नवगछिया जाने की सलाह दी गई है.

साथ ही डीएम  नवल किशोर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्थाओं (Alternate measures) को शुरू नहीं किया जा सकता, लेकिन सुबह से ही टीम काम पर लगी है ताकि जल्द से जल्द कोई समाधान निकाला जा सके.

विक्रमशिला सेतु

विक्रमशिला सेतु
Photo Credit: NDTV

उच्च स्तरीय जांच कमेटी करेगी दौरा

वही उन्होंने पुल गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन होना बताया है. गौरतलब है कि इस पुल पर निर्माण कार्य लगातार चल रहा था. डीएम के अनुसार, जांच टीम दोबारा साइट का दौरा करेगी. तकनीकी खामियों और निर्माण में हुई दिक्कतों की गहन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.फिलहाल, मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं और आम जनता को वैकल्पिक रूट अपनाने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: 15 मिनट और… मच जाती तबाही! ट्रक की टक्कर के बाद ढह गया भागलपुर का विक्रमशिला पुल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com