बिहार के भागलपुर में रविवार (4 मई) देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा अचानक गंगा नदी में समा गया. गनीमत यह रही कि वहां कोई वाहन या लोग मौजूद नहीं थे, जिससे जनहानि नहीं हुई. रात करीब 12:35 बजे पिलर नंबर 133 के पास एक स्लैब धंसना शुरू हुआ. हादसे की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया.
लोगों को बाहर निकालते ही ढह गया पुल
स्थानीय अधिकारी पहुंचे और लोगों को बाहर निकालना शुरू किया गया. जैसे ही लोगों को बाहर निकाला गया ठीक 15 मिनट के अंदर एक स्लैब गंगा नदी में गिर गया. राहत की बात यह रही कि उस स्लैब पर कोई गाड़ी नहीं थी. फिलहाल नवगछिया और भागलपुर की तरफ से सील कर दिया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
#WATCH भागलपुर, बिहार: DM नवल किशोर चौधरी ने कहा, "रात के करीब 12:35 के आसपास पीलर नंबर 133 के पास एक स्लैब धंसना शुरू हुआ। हमारे स्थानीय अधिकारी और SHO के सूझ-बूझ से लोगों को वहां से बाहर निकाला गया। जैसे ही लोगों को बाहर निकाला गया ठीक 15 मिनट के अंदर एक स्लैब गंगा नदी में गिर… https://t.co/908sbydnas pic.twitter.com/18VW7HMLNI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
प्रशासन ने शुरू की जांच
फिलहाल पुल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है. इस घटना के बाद एक बार फिर पुलों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. डीएम नवल किशोर चौधरी ने बताया, "भागलपुर और नवगछिया की तरफ से पुल को सील कर दिया गया है. आवागमन बंद कर दिया गया है. रात्रि में हम वैकल्पिक रास्ते को शुरू नहीं कर सकते हैं. जिनको भी भागलपुर आना हो वे मुंगेर की तरफ से आ जा सकते हैं. हम वैकल्पिक व्यवस्था ढूंढ रहे हैं."

विक्रमशिला पुल.
पुल से गुजरते हैं रोजाना 1 लाख से अधिक लोग
विक्रमशिला सेतु भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है. बिहार की लाइफलाइन माने जाने वाले इस पुल के ढहने के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. घटना के बाद पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. इस पुल के प्रभावित होने से दोनों इलाकों के बीच संपर्क लगभग बाधित हो गया है. रोजाना एक लाख से अधिक लोग इस पुल से गुजरते हैं, जिससे अब आवागमन पर बड़ा असर पड़ा है.
यह भी पढ़ेंः बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला पुल टूटा! 133 नंबर पिलर ध्वस्त, गंगा में समाया स्लैब, जानिए कैसे हुआ हादसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं