आरा: बिहार के आरा शहर में एक आवारा कुत्ते ने आतंक फैला दिया. इस कुत्ते ने 80 से ज्यादा लोगों पर हमला किया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. भोजपुर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि शिवगंज, शीतला टोला, महादेव रोड और सदर अस्पताल क्षेत्र में बुधवार को कुत्ते ने 80 से ज्यादा लोगों पर हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.
अधिकारी ने कहा कि पुलिस और निकाय अधिकारियों ने कुत्ते को पकड़ने के लिए कुछ इलाकों में सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया. हालांकि, सूत्रों की मानें तो स्थानीय लोगों ने इस कुत्ते को पीट-पीटकर मार दिया है. सूत्रों ने बताया, "इस आवारा कुत्ते से लोग बहुत डरे हुए थे. ऐसे में दूध कटोरा क्षेत्र के निवासियों ने डंडों और लोहे की छड़ों से पीट-पीटकर कुत्ते को गुरुवार की रात मार दिया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अधिकारियों के मुताबिक, कुत्ते को पकड़ने के लिए स्थानीय निकाय की एक टीम भेजी गई थी. जिला अधिकारी राजकुमार ने बताया, "टीम के पहुंचने से पहले ही रात करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला." कुत्ते ने इन सभी मोहल्लों में करीब 110 से 120 लोग, जिनमें बच्चे, बूढ़े और महिलाएं शामिल हैं, को काटकर घायल कर दिया था. कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
आरा सदर अस्पताल में लगातार मरीजों के पहुंचने के बाद स्वास्थ्य प्रशासन भी अलर्ट हो गया. अधिकारियों ने कहा, "गुरुवार को आरा सदर अस्पताल में करीब 86 लोगों को रेबीज के इंजेक्शन दिए गए." आरा सदर अस्पताल के प्रबंधक कौशल दुबे ने बताया, "गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अवकाश होने के बावजूद जिला पदाधिकारी के आदेश पर सदर अस्पताल परिसर में कैंप खोला गया." उन्होंने कहा, "यह पाया गया कि 86 लोगों को रेबीज के इंजेक्शन दिए गए हैं. यह शिविर कल भी जारी रहेगा, जो लोग रह गए हैं वे कल आकर इंजेक्शन ले सकते हैं."
जिला अस्पताल के डॉक्टर नवनीत कुमार चौधरी ने बताया, "इस आवारा कुत्ते में जितने लोगों पर हमला किया है, उनमें 10-12 मासूम बच्चे भी हैं. हमले का शिकार हुए सभी लोगों को प्राथमिक चिकित्सा दे दी गई है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं