त्योहारी सीजन में एयरलाइन्स कंपनियों ने हवाई टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं. हालात ऐसे हैं कि विदेश जाना सस्ता पड़ रहा है लेकिन देश के अंदर एक शहर से दूसरे शहर तक जाना विदेश जाने के किराए से करीब दोगुना दाम चुकाना पड़ रहा है. देश की राजधानी नई दिल्ली से उत्तरी बिहार के शहर दरभंगा जाने के लिए यात्रियों को दुबई जाने के किराए से करीब-करीब दोगुना दाम चुकाने पड़ रहे हैं.
बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार झा ने इस पर सवाल खड़े किए हैं और पूछा है कि यह कैसी उड़ान योजना है? उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, "दीवाली से पहले #दिल्ली से #दरभंगा की नॉन स्टॉप फ्लाइट का टिकट ₹21,420 में; जबकि दिल्ली से #दुबई की नॉन स्टॉप फ्लाइट का टिकट सिर्फ ₹11,690 में मिल रहा है! उड़ान स्कीम की यह कैसी उड़ान है?"
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दीवाली से पहले #दिल्ली से #दरभंगा की नॉन स्टॉप फ्लाइट का टिकट ₹21,420 में; जबकि दिल्ली से #दुबई की नॉन स्टॉप फ्लाइट का टिकट सिर्फ ₹11,690 में मिल रहा है!
— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) October 15, 2022
उड़ान स्कीम की यह कैसी उड़ान है?#DarbhangaAirport #Darbhanga @AAI_Official pic.twitter.com/CdBbC4ydfe
मंत्री जी ने ट्वीट कर कुछ एयरलाइन्स के टिकट फेयर के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं, जिसमें दिख रहा है कि 22 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली से दरभंगा जाने के लिए स्पाइस जेट की नॉनस्टॉप फ्लाइट का किराया 21,420 रुपया है, जबकि उसी दिन नई दिल्ली से दुबई जाने का एयर इंडिया का नॉन स्टॉप किराया 11,690 रुपया है. स्पाइस जेट उसी दिन दुबई के लिए 12,049 रुपये चार्ज कर रहा है.
कभी कहेंगे चीता लाए, कभी कहेंगे राम मंदिर बनावाएंगे; पूरी बहुरूपिया है बीजेपी : ललन सिंह
बता दें कि आमतौर पर दिल्ली से दरभंगा के बीच का हवाई किराया 4000 रुपये के आसपास रहता है लेकिन दीवाली और छठ पर बढ़ती मांग को देखते हुए एयरलाइन्स कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं