- दिल्ली के Florist inn होटल में लगी भीषण आग, 18 लोगों की मौत
- खबरों के मुताबिक मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक हैं
- दमकलकर्मियों ने कुल 37 लोगों को बचाया गया है, उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है
दक्षिणी दिल्ली के हौजरानी इलाके में Florist inn लगी भीषण आग में कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आधिकारियों ने बताया कि इस अग्निकांड में 18 लोगों की मौत हुई है. होटल आग में जलकर पूरी तरह खाक हो गया है. इस बीच दमकलकर्मियों ने कुल 37 लोगों को होटल से निकाला है. दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्तरा में आग लगने की सूचना मिली थी. सुबह पौने 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी.

शेफ केसर सिंह ने बताया आग तेजी से फैली
Flourish Inn होटल में ज्यादातर विदेशी रुके थे
हौजरानी की तंग गलियों में बने इस होटल के बेसमेंट में रेस्टोरेंट था. स्थानीय निवासियों के मुताबिक पांच मंजिला इस होटल में करीब 25 कमरे थे जिसमें 50 से ज्यादा लोग रुके थे. इसमें ज्यादातर विदेशी थे जो बाहर से इलाज कराने के लिए आए थे. जब होटल में आग लगी थी तब ज्यादातर लोग सोए हुए हुए थे. बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग अस्पतालों में भर्ती मरीजों के अटेंडेंट थे.
रेस्टोरेंट के शेफ ने बताया आग कितनी भयानक थी
होटल के रेस्टोरेंट में काम करने वाले शेफ केसर सिंह ने बताया कि सुबह का वक्त था करीब आठ बजे जैसे ही उसने इलेक्ट्रिक चूल्हे को जलाने की कोशिश की तो आग एकाएक भड़क उठी थी पता चला कि आग पहले से होटल में लगी थी मैंने तुरंत अपने असिस्टेंट को बोला कि होटल में आग लगी है. मैं बाहर आता तो देखा कि होटल जल रहा था. मैं किसी तरह वहां से बचकर निकला. खुद केसर नेगी बताते हैं कि इस हादसे में कई लोगों की मौत हो सकती है.
होटल के पास फायर NOC नहीं थी
फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक जिस होटल में आग लगी, उसके पास फायर NOC ही नहीं थी. आग बेसमेंट से शुरू होकर पूरी बिल्डिंग में फैल गई, जिससे हालात बेकाबू हो गए. फायर विभाग की शुरुआती जांच में सामने आया है कि होटल के पास फायर सेफ्टी के लिए जरूरी NOC नहीं था. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बिना सुरक्षा मानकों के यह बिल्डिंग कैसे संचालित हो रही थी.
बेसमेंट से लगी आग, ऊपर तक फैल गई लपटें
फायर चीफ के मुताबिक आग की शुरुआत बेसमेंट से हुई थी, जिसके बाद यह तेजी से ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई. इमारत में खिड़कियों का अभाव और सिर्फ एक ही एंट्री-एग्जिट होने के कारण आग और धुआं तेजी से फैला. पता चला है कि यह इमारत पांच मंजिला थी और हैरानी की बात यह है कि बेसमेंट में भी लोग रह रहे थे. बेसमेंट का शटर बंद था, जिसे काटकर दमकल कर्मियों को अंदर जाना पड़ा.
LG ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
इस घटना के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने आज शाम 5 बजे LG ऑफिस में अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में फायर ब्रिगेड और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे, जहां पूरे मामले की समीक्षा की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं