विज्ञापन

पटना जा रही बस में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए कूदने लगे 40 यात्री, शीशे तोड़कर बचाई गई जान

बस रोसड़ा से यात्रियों को लेकर पटना जा रही थी. इसी दौरान सातनपुर के पास एनएच-28 पर अचानक बस में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. बस से धुआं उठने लगा.अविनाश कुमार की रिपोर्ट...

पटना जा रही बस में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए कूदने लगे 40 यात्री, शीशे तोड़कर बचाई गई जान
बिहार में सड़क पर दौड़ रही बस में लगी आग
NDTV
  • समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर पटना जा रही बस में अचानक भीषण आग लग गई
  • बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जिनको शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया
  • आग लगने की वजह से तेज धुआं फैल गया था, जिससे यात्रियों में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई

बिहार के समस्तीपुर जिले में एनएच-28 पर  बुधवार को यात्रियों से भरी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई. बस में आग की वजह से तेज धुआं उठ रहा था. इसमें करीब 40 यात्री सवार थे. उनके पास बस से बाहर निकलने के लिए कूदने के अलावा कोई रास्ता नहीं था. इस बीच यात्री अपनी जान बचाने के लिए चलती बस से कूदने लगे. गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. 

पटना जा रही बस में लगी भीषण आग

चली बस के इंजन से तेज धुआं उठने लगा. अफरातफरी के माहौल के बीच बस सवार यात्रियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया. मामला समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातनपुर में एनएच-28 का है, जहां सड़क पर दौड़ी बस में आग लग गई.जानकारी के मुताबिक, बस रोसड़ा से यात्रियों को लेकर पटना जा रही थी. इसी दौरान सातनपुर के पास एनएच-28 पर अचानक बस में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. बस से धुआं और आग की लपटें उठती देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.

जान बचाने के लिए खिड़की से कूदने लगे यात्री

यात्री अपनी जान बचाने के लिए चलती बस से नीचे कूदने लगे. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. राहत की बात यह है कि घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें-यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धूकर जली चलती डबल डेकर बस, दिल्ली से MP के छतरपुर जा रहे थे 40 यात्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Bus Fire, Bus Fire, Samastipur News, Burning Bus, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com