बिहार की नई नीतीश कुमार सरकार में शिक्षा मंत्री बनाए गए मेवालाल चौधरी (Mewalal Choudhary) विवादों में हैं. मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उनका एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि उन्हें राष्ट्रगान नहीं आता है. राजद ने झंडातोलन कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है, "भ्रष्टाचार के अनेक मामलों के आरोपी बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को राष्ट्रगान भी नहीं आता.. नीतीश कुमार जी शर्म बची है क्या? अंतरात्मा कहाँ डुबा दी?"
भ्रष्टाचार के अनेक मामलों के आरोपी बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को राष्ट्रगान भी नहीं आता।
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 18, 2020
नीतीश कुमार जी शर्म बची है क्या? अंतरात्मा कहाँ डुबा दी? pic.twitter.com/vHYZ8oRUVZ
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बुधवार (18 नवंबर) को शेयर किए गए वीडियो के जरिए राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है और कहा है कि आखिर एक दागी को उन्होंने अपनी कैबिनेट में शामिल क्यों किया? मेवालाल चौधरी पर कृषि विश्वविद्यालय सबौर का कुलपति रहते हुए नियुक्ति में धांधली और भ्रष्टाचार करने के आरोप हैं. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने उन्हें इस मामले में निलंबित भी किया था.
राजद द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि मेवालाल चौधरी राष्ट्रध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान गाते-गाते बीच की पंक्तियां भूल गए हैं और उल्टा-पुल्टा गाकर उसे पूरा कर रहे हैं. जिस कार्यक्रम का यह वीडियो है, उस,में उनके चारों तरफ बच्चे हैं. उन्हीं में से कोई उनका वीडियो भी बना रहा है.
नीतीश कुमार के नए कार्यकाल का पहला संकट- "दागी" विधायक को बनाया शिक्षा मंत्री
38 सेकेंड के वीडियो क्लिप में आखिर में मेवालाल को 'भारत माता की जय' कहते हुए भी देखा जा सकता है. वो वंदे कह रहे हैं और बच्चे उसके पीछे मातरम कह रहे हैं.
बता दें कि 67 साल के डॉ. मेवालाल चौधरी तारापुर विधान सभा सीट से दूसरी बार जेडीयू के टिकट पर जीते हैं. 2015 में वो पहली बार इस सीट से विधायक चुने गए थे. 2017 में नीतीश कुमार की पार्टी ने उन्हें सबोर कृषि विश्वविद्यालय में जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और निर्माण कार्यों में धांधली के आरोप में नामजद होने पर पार्टी से सस्पेंड कर दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं