विज्ञापन
This Article is From May 28, 2022

बिहार: BJP की महिला विधायक की दबंगई का वीडियो वायरल, खेत में पहुंचकर पट्टीदार पर बोला हमला

वायरल वीडियो में अंगरक्षक द्वारा विधायिका को बार-बार रोकने और पकड़ने की कोशिश की जा रही है, बावजूद इसके विधायिका एक लड़की पर हमला कर रही हैं. लाल रंग की साड़ी में दिख रही महिला ही रश्मि वर्मा हैं.

बिहार: BJP की महिला विधायक की दबंगई का वीडियो वायरल, खेत में पहुंचकर पट्टीदार पर बोला हमला
लाल रंग की साड़ी में दिख रही महिला ही BJP MLA रश्मि वर्मा हैं.
बेतिया:

बिहार (Bihar) के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया मे बीजेपी की महिला विधायक (BJP Lady MLA) की दबंगई सामने आई है.  नरकटियागंज की बीजेपी विधायिका रश्मि वर्मा (BJP MLA Rashmi Verma) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह सम्पति विवाद को लेकर पट्टीदारों से वाद-विवाद और लड़ाई झगड़ा करती नजर आ रही हैं. वायरल वीडियो में विधायिका की कथित दबंगई देखने को मिल रही है.

वायरल वीडियो में अंगरक्षक द्वारा विधायिका को बार-बार रोकने और पकड़ने की कोशिश की जा रही है, बावजूद इसके विधायिका एक लड़की पर हमला कर रही हैं. लाल रंग की साड़ी में दिख रही महिला ही रश्मि वर्मा हैं.

लालू के प्रशंसकों ने जुदा अंदाज में बटोरी सुर्खियां, भैंस पर सवार होकर उनसे मिलने पहुंचे

जिस पर विधायिका रश्मि वर्मा हमला कर रही हैं, वह लड़की विधायिका की भतीजी बताई जा रही है. बता दें कि रश्मि वर्मा और उनके पट्टीदारों में सम्पति विवाद का मामला बहुत पुराना है और बगीचे में लीची और आम तोड़ने को लेकर यह नया विवाद हुआ है जिसमें रश्मि वर्मा की दबंगई सामने आई है. 

लेखक के बारे में
img
मनीष कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, BJP MLA, BJP MLA Rashmi Verma, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com