राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के तीन कट्टर समर्थक शुक्रवार को अपने नेता से मिलने के लिए भैंस पर सवार होकर लालू की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पहुंचे. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के ये तीनों प्रशंसक अपने और भैंस के शरीर पर हरे रंग के ऊपर सफेद रंग में सीबीआई की निंदा करने वाले नारे लिख रखे थे. दर्शक उस समय हंसने पर और मजबूर हो गए जब एक भैंस पर सवार लालू के एक प्रशंसक, जो संयोग से उनके पैतृक जिला गोपालगंज से सटे सीवान जिला का था, ने घोषणा की कि उसका नाम ‘‘नटवरलाल‘‘ है.
नटवरलाल के दो साथियों में से एक मिथिलेश पंडित जिसकी लंबाई करीब तीन फीट से कम थी, ने भैंस की डोर थाम रखी थी. उन्होंने कहा कि वे लगभग 45 किलोमीटर दूर वैशाली जिले के महुआ से आ रहे हैं. हालांकि अपनी अधेड़ उम्र में ये लोग राजद के 30 वर्षीय उत्तराधिकारी तेजस्वी को अपना ‘‘पिताजी'', जबकि लालू और उनकी पत्नी राबड़ी देवी को दादा-दादी मानते हैं.लालू के ये प्रशंसक अपने हाथ में लालटेन (राजद का चुनाव चिन्ह) और पार्टी का झंडा ले रखा था और ‘‘होश में आओ सीबीआई‘‘ के नारे लगा रहे थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने दावा किया कि लालू जी रांची या दिल्ली में रहते हुए भी उनसे फोन पर बात करते रहते हैं, वह हमें देखना चाहते थे इसलिए हम यहां हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने अपने कपड़े उतार दिए हैं, क्योंकि बच्चों के पास माता-पिता से छिपाने के लिए कुछ नहीं है. भैंस हमारे नेता की सवारी का प्रतीक है. उन्होंने मवेशियों को पालना शुरू किया और शीर्ष पर पहुंच गए. राजद सुप्रीमो इसके तुरंत बाद आवास से बाहर निकलकर बिहार विधानसभा, जहां उनकी बेटी मीसा भारती राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रही थीं, के लिए रवाना हो गए.
ये भी पढ़ें: मथुरा की शाही मस्जिद ईदगाह में ‘यथास्थिति' बनाए रखने के लिए कोर्ट से अनुरोध, तीन अलग-अलग आवेदन दाखिल
राजद सुप्रीमो के इन तीनों प्रशंसक का कहना था कि उनके साहेब (लालू) शिव भक्त हैं, यहां उनकी उपस्थिति एक शिव जी की बारात को आकर्षित करती है. अंततः राबडी आवास पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लालू के इन प्रशंसकों को उनके कारण उत्पन्न हो रही बाधा की वजह से उन्हें राबडी आवास के मुख्यद्वार के पास से खदेड़ दिया .
VIDEO: गीतांजलि श्री ने कहा, हमने कभी नहीं सोचा था कि बुकर पुरस्कार मिलेगा'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं