Bihar Board 10th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 20 मार्च को रिजल्ट जारी नहीं कर रहा है. पहले बताया जा रहा था कि शुक्रवार 20 मार्च को बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है. बिहार के लाखों छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल बिहार बोर्ड की तरफ से ये नहीं बताया गया है कि किस तारीख तक रिजल्ट जारी किया जाएगा. बताया गया है कि बिहार के शिक्षा मंत्री पटना से रिजल्ट जारी करेंगे. रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी. आइए जानते हैं कि आखिर कब तक बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी कर सकता है.
कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट?
बिहार बोर्ड की तरफ से फिलहाल तारीख नहीं बताई गई है, बोर्ड ने बताया है कि 24 घंटे पहले इसकी सूचना दी जाएगी. कहा जा रहा है कि 21 या फिर 22 मार्च तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है. बिहार के शिक्षा मंत्री की तरफ से कहा गया था कि बिहार इस बार भी सबसे पहले बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की कोशिश करेगा. ऐसे में राजस्थान बोर्ड से पहले बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो एनडीटीवी की वेबसाइट या फिर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट का अपडेट देख सकते हैं.
कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट?
बिहार बोर्ड की तरफ से फिलहाल तारीख नहीं बताई गई है, बोर्ड ने बताया है कि 24 घंटे पहले इसकी सूचना दी जाएगी. कहा जा रहा है कि 21 या फिर 22 मार्च तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है. बिहार के शिक्षा मंत्री की तरफ से कहा गया था कि बिहार इस बार भी सबसे पहले बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की कोशिश करेगा. ऐसे में राजस्थान बोर्ड से पहले बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
- मैट्रिक रिजल्ट 2026 लिंक या फिर इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें
- इसके बाद अपना रोल नंबर डालें और सबमिट कर दें
- सबमिट का बटन दबाते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलेगा
- इसे यहां से डाउलोड कर सकते हैं
NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
- एनडीटीवी पर रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
- होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- यहां आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
- Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
- खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें छात्र अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
- इसके बाद बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं