- NDTV से इसरो चीफ के सिवन की खास बातचीत
- बोले- पीएम ने गले लगाया तो बड़ी राहत मिली थी
- 'उन्हें पता था कि मेरे दिमाग में क्या चल रहा है'
इसरो (ISRO) प्रमुख के सिवन (K Sivan) ने NDTV को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने बताया कि सितंबर महीने में चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के लैंडर विक्रम के साथ अंतरिक्ष एजेंसी का संपर्क खो जाने के बाद बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उन्हें गले लगाया था तो 'बड़ी राहत' मिली थी. बता दें कि सोशल मीडिया पर भी इस पल की काफी तारीफ की गई थी. इसरो प्रमुख ने NDTV को बताया कि जब पीएम मोदी ने मुझे गले लगाया था, तो मैं बेहद भावुक हो गया था. उस समय वह जानते थे कि मेरे दिमाग में क्या चल रहा है. उस समय उन्होंने लीडरशिप दिखाई. उन्होंने ऐसा करके मुझे काफी कुछ सिखाया. ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी कि खुद पीएम मुझे सांत्वना दे रहे थे और इससे मुझे बड़ी राहत मिली थी.
जाते-जाते भावुक हो गए पीएम मोदी और इसरो अध्यक्ष के सिवन, गले लगाते ही आंखों में आ गए आंसू
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
बता दें कि भारत के मून लैंडर विक्रम (Lander Vikram) का इसरो (Isro) से उस समय संपर्क टूट गया था, जब वह चंद्रमा की सतह से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर था. इस घटना के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों से बात की थी और उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा था कि आप निराश बिल्कुल न हों. पीएम मोदी (PM Modi) ने इसरो (ISRO) अध्यक्ष के. सिवन (K. Sivan) को काफी समय तक गले लगाए रखा और उनका हौसला बढ़ाया. पीएम मोदी जब बेंगलुरु के स्पेस सेंटर से बाहर निकल रहे थे तो इसरो अध्यक्ष के सिवन को उन्होंने गले लगा लिया और इस दौरान भावुक हो गए. पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख को काफी समय तक गले लगाए रखा और उनका हौसला बढ़ाया था.
ISRO के ‘गगनयान' मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को चुना गया : के सिवन
मानव मिशन के लिए डिजाइन तैयार
ISRO प्रमुख के सिवन ने अगले स्पेश मिशन को लेकर भी एनडीटीवी से खास बातचीत की. उन्होंने इस दौरान कहा कि हमनें स्पेश में मानव को भेजने के लिए अपने प्रोजेक्ट का डिजाइन तैयार कर लिया है. इस पूरे मिशन के लिए भारतीय वायुसेना के चार पायलट का चयन किया गया है. इन पायलटों को मेडिकल टेस्ट के बाद भारत और रूस में इस मिशन को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी. हालांकि, एनडीटीवी से बातचीत के दौरान इसरो प्रमुख ने पायलट की पहचान नहीं बताई.
चंद्रयान-3 को सरकार की मंज़ूरी, परियोजना पर काम जारी : ISRO प्रमुख
गगनयान के बारे मे बात करते हुए इसरो प्रमुख सिवन ने कहा कि हम इस साल अंत तक या 2021 की शुरुआत तक इस मिशन को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. हम इस मिशन को इस साल के आखिर तक या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च करने की सोच रहे हैं. चंद्रयान 3 मिशन को लेकर इसरो चीफ ने कहा कि हम मौजूदा ऑर्बिटर का इस्तेमाल करेंगे, इसके लिए जल्द ही नई लॉन्च साइट का चयन किया जाएगा.
VIDEO: इसरो प्रमुख को गले लगाकर भावुक हुए पीएम मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं