- भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति सिंह संग चल रहे केस की सुनवाई के लिए बलिया फैमिली कोर्ट नहीं पहुंचे
- पवन सिंह कई बार से अदालत में पेश नहीं हुए जबकि ज्योति सिंह हर बार कोर्ट में मौजूद रहती हैं
- ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर खुद को अदालत और कानून से ऊपर समझने का आरोप लगाया है
भोजपुरी सुपरस्टार और MLC पवन सिंह पत्नी ज्योति सिंह की तरफ से दायर गुजारा भत्ता मामले में गुरुवार को बलिया जेल में पेशी होनी थी. लेकिन पवन सिंह फिर नहीं पहुंचे. उनके गैर हाजिर रहने पर पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर तीखा तंज कसा है.ज्योति ने कहा कि पवन सिंह खुद को सर्वश्रेष्ठ यानी कि सबसे ऊपर मानने लगे हैं. वह खुद को अदालत और कानून से बड़ा समझने लगे हैं.उन्होंने कहा कि क्या ऐसे व्यक्ति को पद पर रहना चाहिए?
अदालत में फिर पेश नहीं हुए पवन सिंह
पवन सिंह पिछली कई तारीखों से अदालत में नहीं पहुंच रहे हैं. लेकिन ज्योति हर बार कोर्ट में मौजूद रहती हैं. पवन सिंह के इस रवैये पर जज ने भी नाराजगी जताते हुए अलगी तारीख पर उनको हाजिर रहने का आदेश दिया है.
ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कसा तंज
दरअसल बलिया की अपर प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट में ज्योति सिंह के गुजारा भत्ता का मामला चल रहा है. गुरुवार को मामले की तारीख थी. ज्योति तो कोर्ट पहुंचीं लेकिन पवन सिंह गैरहाजिर रहे.उनके वकील ने हर्जाने के तौर पर 3,000 रुपये का ड्राफ्ट कोर्ट में जमा करा दिया. मामले में अलगी सुनवाई अब 3 दिसंबर को होनी है. इसे लेकर ज्योति ने पवन सिंह पर तंज कसते हुए उनको कोर्ट और कानून से ऊपर बताया है.
बलिया कोर्ट में चल रहा गुजारा भत्ता का केस
पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को हुई थी. दोनों के बीच अलगाव की खबरों के बाद पवन सिंह ने आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है, वहीं ज्योति ने बलिया फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण और गुजारा भत्ता को लेकर केस दर्ज करवाया है. ज्योति ने गुजारा भत्ते के रूप में करोड़ों की रकम एक्टर और सिंगर से मांगी है. लेकिन पवन सिंह कोर्ट की सुनवाई में बार-बार गैरहाजिर रहते हैं. इस पर ज्योति का कहना है कि वह कोर्ट केस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.
ये वीडियो भी देखें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं