विज्ञापन

पवन सिंह की भोजपुरी वेब सीरीज ने 'पंचायत' को छोड़ा पीछे, क्राइम थ्रिलर के आगे फीका पड़ा प्राइम वीडियो का हिट कॉमेडी शो

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की वेब सीरीज ने प्राइम वीडियो को मशहूर वेब सीरीज 'पंचायत' को पटखनी दे दी है. जानें कहां और कैसे बाजी मार ले गए भोजपुरी सुपरस्टार.

पवन सिंह की भोजपुरी वेब सीरीज ने 'पंचायत' को छोड़ा पीछे, क्राइम थ्रिलर के आगे फीका पड़ा प्राइम वीडियो का हिट कॉमेडी शो
पवन सिंह की वेब सीरीज पंचायत से कैसे निकली आगे
youtube
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह (Pawan Singh) का नाम आते ही दर्शकों के मन में फिल्मों और गानों की तस्वीर उभरती है, लेकिन भोजपुरी OTT की दुनिया में उनकी एक अलग पहचान भी है. उनकी वेब सीरीज 'प्रपंच' 2021 में एक ऐसी कहानी लेकर आई, जिसमें एक सामान्य परिवार से आने वाले युवक की जिंदगी परिस्थितियों के चलते अपराध की दुनिया की ओर मुड़ जाती है. गांव, परिवार, मजबूरी और अपराध के बीच उलझती इस कहानी में भोजपुरी मनोरंजन का एक अलग अंदाज देखने को मिलता है. क्या आप जानते हैं प्रपंच (Prapancha) की अगर प्राइम वीडियो (Prime Video) की हिट वेब सीरीज पंचायत (Panchayat) से आईएमडीबी (IMDb) रेटिंग में कम्पेरिजन किया जाए तो इसके चारों सीजन इसके आगे कहीं नहीं टिकते हैं.

यह भी पढ़ें: छठ गीत 'चार ही चक्का के मोटरवा' यूट्यूब पर 37 लाख के पार, कल्पना पटवारी-आकांक्षा पुरी की जोड़ी ने बढ़ाई छठ की रौनक

'प्रपंच' भोजपुरी OTT प्लेटफॉर्म चौपाल की ओरिजिनल वेब सीरीज है. इसे भोजपुरी में डिजिटल कंटेंट की शुरुआत करने वाले शुरुआती प्रोजेक्ट्स में गिना जाता है. सीरीज में पवन सिंह लीड रोल में हैं. कहानी एक ऐसे युवक की है, जो सामान्य जिंदगी जीना चाहता है, लेकिन हालात उसे ऐसे रास्ते पर ले जाते हैं, जहां से लौटना आसान नहीं रहता.

एक आम परिवार का लड़का अपराध की दुनिया तक कैसे पहुंचा?

'प्रपंच' की कहानी का केंद्र एक मध्यवर्गीय परिवार से आने वाला युवक है. उसकी जिंदगी में परिस्थितियां ऐसी करवट लेती हैं कि वह धीरे-धीरे अपराध की दुनिया से जुड़ने लगता है. कहानी का दिलचस्प पहलू यही है कि यहां अपराध की शुरुआत किसी बड़े गैंग या ताकतवर व्यक्ति से नहीं, बल्कि एक सामान्य जिंदगी में पैदा होने वाली मजबूरियों से होती है.

एक युवक के सपने, परिवार की उम्मीदें और बदलते हालात जब आपस में टकराते हैं, तो उसकी जिंदगी का रास्ता बदलने लगता है. सीरीज इसी बदलाव को अपने कथानक का आधार बनाती है. दर्शकों के लिए यह जानना दिलचस्प हो सकता है कि आखिर वह कौन सी परिस्थितियां हैं, जो एक साधारण युवक को अपराध की दुनिया में पहुंचा देती हैं.

पवन सिंह के साथ नजर आए ये कलाकार

'प्रपंच' में पवन सिंह के साथ सबीहा अली खान, जफर वारिस खान, शाबिया जफरी, बृज भूषण शुक्ला और विनीत विशाल अहम भूमिकाओं में हैं. सीरीज का निर्माण अभय सिन्हा ने किया है, जबकि निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया. इसकी कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है. सीरीज को भोजपुरी दर्शकों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश किया गया था.

भोजपुरी मनोरंजन में गांव, परिवार, रिश्ते और सामाजिक परिस्थितियां लंबे समय से कहानी का अहम हिस्सा रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इन विषयों को वेब सीरीज के रूप में पेश करने से कहानी को विस्तार देने का मौका मिलता है. ‘प्रपंच' इसी बदलाव की एक मिसाल है. 

पंचायत से यूं आगे निकली प्रपंच

पंचायत प्राइम वीडियो की हिट वेब सीरीज है. इसके चार सीजन आए हैं. अगर इनकी आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो पंचायत सीजन 1 की रेटिंग 10 में से 8.5, पंचायत सीजन 2 की रेटिंग 10 में से 8.8, पंचायत सीजन 2 की रेटिंग 10 मे से 8.5 और पंचायत सीजन 4 की रेटिंग 10 में से 8 है. वहीं अगर प्रपंच की आईएमडीबी की रेटिंग की बात करें तो इसे 10 में से 8.9 की रेटिंग मिली है. इस तरह रेटिंग के मामले में पवन सिंह की वेब सीरीज आगे निकल गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Pawan Singh, Prime Video, Panchayat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com