पवन सिंह भोजपुरी के जाने माने सिंगर और एक्टर हैं, जिन्होंने बॉलीवुड गानों को भी अपनी आवाज दी है. वहीं छठ का त्यौहार हो और उनका गाना ना बजे ऐसा हो नहीं सकता. ऐसा ही पवन सिंह का पुराना गाना भी है, जो बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में खूब पॉपुलर हुआ. जबकि यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया छठ गीत है, जिसे 241 मलियन व्यूज मिल चुके हैं. वहीं इस गाने को छठ के त्यौहार पर ही नहीं बल्किन हर दिन लोग सुनते हैं. वहीं इस छठ गीत के कई वर्जन बन चुके हैं, जिसमें जल के बीच खड़ा होई के बारे में बात की गई है.
पवन सिंह का यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया छठ गीत
पवन सिंह के जिस छठ गीत की हम बात कर रहे हैं वह जोड़े-जोड़े फलवा है. यह छठ महापर्व के सबसे लोकप्रिय भोजपुरी गीतों में शामिल है, जो आज भी घाटों पर खूब सुनाई देता है. इसमें व्रती महिला सूर्य देव और छठी मईया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती है. यह 2012 में रिलीज हुआ था, जिसे पवन सिंह और पलक मुच्छल ने गाया था. इस एल्बम का नाम था दरस दिखावे ए दीनानाथ. इसके गीतकार विनय बिहारी हैं और अजीत सिंह और अंजनी रमाग्या ने संगीत दिया है.
ये भी पढ़ें- किशोर कुमार का सबसे मुश्किल गाना, लोगों को लगता है आसान, बेटे अमित कुमार को गाते वक्त आया पसीना
जोड़े-जोड़े फलवा के लिरिक्स
जल बीच खड़ा होई, जोड़े-जोड़े फलवा
दरस देखावा ए दीनानाथ
आ गइल छठी के बरतिया
सूपवा सजवले बानी
फूलवा चढ़वले बानी
दरस देखावा ए दीनानाथ
लिरिक्स का हिंदी में मतलब
"जल बीच खड़ा होई, जोड़े-जोड़े फलवा" का मतलब व्रती नदी या तालाब के पानी में खड़ी होकर सूर्य देव को अर्घ्य दे रही है. छठ पूजा में फल जोड़े के रूप में चढ़ाने की परंपरा है. "दरस देखावा ए दीनानाथ, सूपवा सजवले बानी" यानी व्रती सूर्य देव से प्रार्थना करती है कि वे दर्शन दें और अपने भक्तों पर कृपा बरसाएं. पूजा के सूप को फल, ठेकुआ, नारियल और अन्य प्रसाद से सजाया गया है.
छठ के बिना भी है पॉपुलर
बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में यह छठ के दौरान सबसे ज्यादा बजने वाले भक्ति गीतों में शामिल है. यूट्यूब पर इसे 241 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. जबकि इसके कई वर्जन भी आ चुके हैं. लेकिन आज भी पवन सिंह का यह भोजपुरी छठ गीत पॉपुलर है, जिसे लोग छठ के बिना भी खूब सुनते हैं. यूट्यूब पर इस गाने के कमेंट सेक्शन में लोगों ने इस गाने की तारीफ की है.
ये भी पढ़ें- उदित नारायण का मैथिली छठ गीत, मनोरमा झा और अजीत झा के साथ चउमुख दियरि का बताया महत्व, 2025 में खूब हुआ पॉपुलर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं