विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2024

भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में छह दिन में 650 किमी की दूरी तय करेगी: कांग्रेस

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि आने की तिथि के साथ यात्रा के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में छह दिन में 650 किमी की दूरी तय करेगी: कांग्रेस
भोपाल:

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मध्य प्रदेश में छह दिन में 650 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को यह जानकारी दी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि आने की तिथि के साथ यात्रा के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी.

सिंह ने ग्वालियर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने आज मध्य प्रदेश में यात्रा के मार्ग, सार्वजनिक बैठकों के स्थानों आदि पर चर्चा की. यात्रा छह दिन में मध्य प्रदेश में 650 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.''

उन्होंने कहा कि ग्वालियर संभाग के कांग्रेस विधायकों, जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं से कार्यक्रम पर चर्चा की गई.

उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्द ही आपको यात्रा के मार्ग, सार्वजनिक बैठकों और रोड शो के स्थानों आदि के बारे में सूचित करेंगे. इस यात्रा का प्रबंधन करने वाली टीम और स्थानीय नेता मार्ग का दौरा करके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे.'' मणिपुर से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी.

ये भी पढ़ें- राज्य शासन में केंद्र का हस्तक्षेप संघवाद के सिद्धांत को कमजोर करता है: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

ये भी पढ़ें- कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सीमाओं को बाधा नहीं मानना चाहिए : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Jodo Nyay Yatra, Bharat Jodo Nyay Yatra In Madhya Pradesh, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com