दिवाली के बाद सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद आज 12 नवंबर गुरुवार को सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है. घरेलू कमोडिटी मार्केट में गोल्ड-सिल्वर के दाम 3,000 रुपये से ज्यादा गिरे हैं. ऐसे में निवेश करने वालों के लिए ये खरीदारी या पोर्टफोलियो में मेटल बढ़ाने का एक मौका हो सकता है.
सोने के भाव में जहां एक हजार रुपये की गिरावट देखी जा रही है. वहीं चांदी के दाम 2,000 रुपये से ज्यादा गिर गए हैं. सोना फिलहाल 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव के करीब कारोबार कर रहा है, वहीं चांदी 1.83 लाख रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही है.
घरेलू मार्केट में सोने-चांदी के ताजा भाव
सोने-चांदी के ताजा भाव की बात करें तो MCX पर सुबह करीब 10:38 बजे 4 दिसंबर 2026 एक्सपायरी वाला सोने का वायदा भाव 1,001 रुपये यानी 0.72% गिरकर 1,38,715 रुपये पर आ गया. अब तक के कारोबार के दौरान सोने ने 1,38,669 रुपये का निचला और 1,39,315 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ. इसमें ओपन इंटरेस्ट बढ़ने और कीमत घटने से शॉर्ट बिल्डअप के संकेत हैं.
वहीं, 4 दिसंबर 2026 एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 2,034 रुपये यानी 1.10% गिरकर 1,82,491 रुपये पर पहुंच गया. इसका दिन का निचला स्तर 1,81,850 रुपये और ऊपरी स्तर 1,83,251 रुपये रहा. चांदी में भी शॉर्ट बिल्डअप दिखा.

आज आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी के दाम?
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने और चांदी के भाव में बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिल रहा है. 24 कैरेट सोने की कीमत चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत ज्यादातर शहरों में 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है. दिल्ली में इसका भाव 1,39,950 रुपये और वडोदरा-अहमदाबाद में 1,39,850 रुपये है. वहीं, चांदी की कीमत ज्यादातर शहरों में 2 लाख रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है. यानी इन शहरों के बीच चांदी के भाव में कोई अंतर नहीं दिख रहा है.
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव ( प्रति 10 ग्राम)
- दिल्ली- ₹1,39,950
- चेन्नई- ₹1,39,800
- मुंबई- ₹1,39,800
- कोलकाता- ₹1,39,800
- बेंगलुरु- ₹1,39,800
- हैदराबाद- ₹1,39,800
- केरल- ₹1,39,800
- पुणे- ₹1,39,800
- वडोदरा- ₹1,39,850
- अहमदाबाद- ₹1,39,850
देश के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव ( प्रति किलो)
- दिल्ली- ₹2,00,000
- चेन्नई- ₹2,00,000
- मुंबई- ₹2,00,000
- कोलकाता- ₹2,00,000
- बेंगलुरु- ₹2,00,000
- हैदराबाद- ₹2,00,000
- केरल- ₹2,00,000
- पुणे- ₹2,00,000
- वडोदरा- ₹2,00,000
- अहमदाबाद- ₹2,00,000
ध्यान रहे कि बुलियन बाजार में सोने-चांदी के भाव में बदलाव संभव है. बहरहाल जो लोग घरेलू कमोडिटी मार्केट में निवेश के तौर पर सोने-चांदी को देख रहे हैं, उनके लिए केडिया एडवायजरी ने गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी है.
यह भी पढ़ें | ₹500 के नोट बंद हो जाएंगे तो क्या होगा? खत्म होगा भ्रष्टाचार या इकोनॉमी का बंटाधार, 3 एक्सपर्ट से समझें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं