विज्ञापन

पंजाब में जूनियर पार्टनर ही रहेगी भाजपा, 50 सीटों की डिमांड; सुखबीर बादल संग अमित शाह फाइनल करेंगे डील

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले BJP और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के बीच कल मुलाकात हो सकती है.

पंजाब में जूनियर पार्टनर ही रहेगी भाजपा, 50 सीटों की डिमांड; सुखबीर बादल संग अमित शाह फाइनल करेंगे डील
अमित शाह और सुखबीर बादल की होगी मुलाकात
NDTV

अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गठजोड़ की चर्चाएं तेज हो गई हैं. पंजाब में एक बार फिर से बीजेपी और अकाली दल साथ आ सकते हैं. दोनों के बीच गठबंधन को लेकर हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की कल मुलाकात हो सकती है.

सूत्रों के अनुसार, आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीटों के बंटवारे पर चर्चा अहम मुद्दा रह सकती है. बताया जा रहा है कि भाजपा कम से कम 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग को लेकर कड़ा रुख अपना सकती है.

जानकारी के मुताबिक, भाजपा अब सिर्फ पारंपरिक शहरी सीटों तक खुद को सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि अर्ध-शहरी और मिश्रित सामाजिक समीकरण वाली सीटों पर भी अपनी दावेदारी मजबूत करने के पक्ष में है.

सूत्रों का कहना है कि भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन की औपचारिक घोषणा अगले 7 से 8 दिनों के भीतर की जा सकती है. हालांकि, दोनों दलों की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

अगर गठबंधन पर मुहर लगती है, तो पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में यह एक बड़ा घटनाक्रम माना जाएगा, क्योंकि सालों बाद दोनों पुराने सहयोगी दल फिर से एक साथ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Election, Punjab Election 2026 Congress BJP, BJP Akali Alliance, Bjp Akali Dal, Bjp Akali Dal Alliance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com