विज्ञापन

फ्लैट में 1 साल पहले हुई महिला की मौत, शरीर बना कंकाल, बेटी, पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर

हैरान करने वाली बात यह है कि 1 साल पहले मर चुकी महिला का कोई तो रिश्तेदार होगा. क्या किसी ने उनसे इतने समय में कनेक्ट करने की कोशिश नहीं की. किसी ने ये नहीं सोचा कि वह कहां और किस हाल में हैं.

फ्लैट में 1 साल पहले हुई महिला की मौत, शरीर बना कंकाल, बेटी, पड़ोसी और रिश्तेदार बेखबर
बेंगलुरु के एक घर में मिला 1 साल पहले मर चुकी महिला का कंकाल.
  • बेंगलुरु में एक महिला का कंकाल घर से अंदर मिला है, पुलिस को शक है कि 1 साल पहले उसकी मौत हुई थी
  • महिला का पति और बेटे की पहले ही मौत हो गई थी. वह डिप्रेशन में थीं और अकेले रहती थीं
  • महिला की बेटी और दामाद ने एक साल तक उनकी कोई खबर नहीं ली और शायद घर भी नहीं आए

बेंगलुरु से एक रिश्तों और समाज को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. एक महिला पिछले एक साल से लापता थी. उसका फोन नहीं उठ रहा था, वह किसी से मिल नहीं रही थी. उसकी सगी बेटी और रिश्तेदारों ने ये जानने की कोशिश तक नहीं की कि वह कहां और किस हाल में है. क्या बेटी के मन नें एक बार भी ये ख्याल नहीं आया होगा कि मां फोन क्यों नहीं उठा रही. वह आखिर हैं कहां? अब घर में महिला का कंकाल मिला है. दिल दहलादेने वाली ये घटना बेंगलुरु के बागालगुंटे इलाके की है.

1 साल से घर में पड़ा था महिला का कंकाल

एक डुप्लेक्स घर के भीतर 52 साल की महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई. महिला की पहचान 52 साल की दक्षायिनी के तौर पर हुई है. पुलिस को शक है कि महिला की मौत करीब एक साल पहले हुई थी. तब से उनका शव तब से ही घर से अंदर पड़ा रहा. हैरान करने वाली बात यह है कि दक्षायिनी की एक बेटी भी है. फिर कैसे एक साल तक उसने ये सुध ही नहीं ली कि उसकी मां कहां और किस हाल में हैं.

पति और बेटे की मौत के बाद अकेली रहती थीं

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दक्षायिनी बेंगलुरु के घर में अकेले रहती थीं. उसके पति और बेटे की पहले ही मौत हो गई थी, जिस वजह से वह डिप्रेशन में थीं. उनके पति उमेश की मौत करीब 10 साल पहले हुई थी, बाद में उनके बेटे की कैंसर से मौत हो गई थी.

क्या बेटी-दामाद ने कभी कॉन्टेट करने की कोशिश नहीं की 

पुलिस को शक है कि दक्षायिनी की मौत करीब एक साल पहले हुई होगी. शायद इस दौरान उनकी बेटी और दामाद घर नहीं आए होंगे. घटना की जानकारी मिलते ही बागालगुंटे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस अब उनकी मौत की सही वजह और हालात का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है. 

पड़ोसियों ने भी नहीं सोचा, महिला कहां है?

इस घटना ने ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हमारा समाज किस ओर जा रहा है.महिला 1 साल से किसी को दिखी नहीं. वह घर से बाहर नहीं निकली तो क्या अपनी बिजी जिंदगी के बीच पड़ोसियों ने भी एक बार ये नहीं सोचा कि वह आखिर है कहां, घर से बाहर क्यों नहीं निकल रही. क्या सगी बेटी के मन में भी ये ख्याल नहीं आया.

ये भी पढे़ं-पार्सल डिलीवरी के बहाने बुजुर्ग के गले से सोने की चेन झपटकर भागा, साइकिल ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru News, Skeleton Found, Skeleton In House, Bengaluru Woman Dead, Bengaluru Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com