विज्ञापन

PM मोदी आज IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित, 'परम प्रज्ञा' सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. इस दौरान वे ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को संबोधित करेंगे और छात्रों को डिग्री देंगे.

PM मोदी आज IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित, 'परम प्रज्ञा' सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्घाटन
इस दीक्षांत समारोह की सबसे खास बात 'परम प्रज्ञा' है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे. ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा. 3000 से ज्यादा ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को पीएम संबोधित करेंगे. जिनमें 587 Ph.D. स्कॉलर्स भी शामिल हैं. जिन्हें समारोह के दौरान डिग्रियां दी जाएंगी. शुक्रवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, IIT दिल्ली के डायरेक्टर रंगन बनर्जी ने कहा था कि PM मोदी मेधावी छात्रों को संस्थान के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करेंगे. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पढ़ाई-लिखाई में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को प्रधानमंत्री संस्थान के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान देंगे, जिनमें प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल शामिल हैं.

'परम प्रज्ञा' का करेंगे उद्घाटन

इस दीक्षांत समारोह की सबसे खास बात 'परम प्रज्ञा' है. यह IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में विकसित AI-पावर्ड हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटिंग सुविधा है. प्रधानमंत्री मोदी 'परम प्रज्ञा' का उद्घाटन करेंगे. यह लॉन्च आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस्ड कंप्यूटिंग और रिसर्च-बेस्ड इनोवेशन पर भारत के बढ़ते कदम को दिखाता है. 

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "अत्याधुनिक रिसर्च और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को आगे बढ़ाने के भारत के संकल्प पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित AI-संचालित हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटिंग सुविधा 'परम प्रज्ञा' का उद्घाटन करेंगे."'परम प्रज्ञा' से शोधकर्ताओं, फैकल्टी सदस्यों और छात्रों को सुविधा मिलने की उम्मीद है. इसमें जटिल वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग समस्याओं को हल करने के लिए शक्तिशाली कंप्यूटिंग संसाधन मौजूद हैं.

बता दें कि इसके पहले 4 अगस्त को आईआईटी दिल्ली और सिसको ने एआई और साइबरसिक्योरिटी पर 'सिस्को टेक्नोलॉजी हब' शुरू करने की घोषणा की थी. यह देश में रिसर्च को आगे बढ़ाने, स्किल्स विकसित करने और एआई व साइबरसिक्योरिटी इकोसिस्टम को मजबूत करने की एक पहल है.

ये भी पढ़ें - जंतर-मंतर से लेकर रांची के JPSC प्रोटेस्ट तक, कौन हैं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा? जिन पर फेंकी गई स्याही

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Param Pragya, IIT Delhi Convocation 2026, IIT Delhi News, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com