विज्ञापन

जहर देने से लेकर लाश को ठ‍िकाने लगाने तक... AI से पूछे सवाल, बेंगलुरु ट्र‍िपल मर्डर में पुल‍िस का चौंकाने वाला खुलासा

आरोपी ने गूगल जेमिनी का इस्तेमाल काल्पनिक स्थितियां बनाने और अपराध करने से जुड़ी विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए किया था. 

जहर देने से लेकर लाश को ठ‍िकाने लगाने तक... AI से पूछे सवाल, बेंगलुरु ट्र‍िपल मर्डर में पुल‍िस का चौंकाने वाला खुलासा
हत्‍या और सबूत म‍िटाने के ल‍िए एआई का इस्‍तेमाल.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई (AI), इसका इस्‍तेमाल लोग अब जघन्‍य अपराधों को अंजाम देने के ल‍िए भी करने लगे हैं. बेंगलुरु में हाल ही में हुए ट्र‍िपल मर्डर केस में भी पुल‍िस ने इसकी तस्दीक की है. ट्र‍िपल मर्डर केस के मुख्‍य आरोपी ने हत्‍या करने के साथ ही लाश को ठ‍िकाने लगाने के ल‍िए एआई का इस्‍तेमाल क‍िया. 

व्हाइटफील्‍ड डिवीजन के DCP सैदुलु अदावथ ने NDTV से बात करते हुए बताया, बेंगलुरु में हाल ही में हुए ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी ने जहर देने, लाश और हथि‍यारों को ठ‍िकाने लगाने के साथ पुलिस की पकड़ से बचने के तरीकों के बारे में जानकारी हास‍िल करने के ल‍िए Google के AI चैटबॉट 'जेमिनी' (Gemini) का इस्तेमाल किया. DCP ने बताया कि आरोपी ने Google जेमिनी का इस्तेमाल काल्पनिक स्थितियां बनाने और अपराध करने से जुड़ी विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए किया था. 

हत्‍या से लेकर शव को ठ‍िकाने लगाने की ली जानकारी

DCP ने कहा, "वह Google Gemini का इस्तेमाल कर रहा था. उसने काल्पनिक स्थितियां बनाईं और हथियारों, शव को जलाने के तरीके, बिना मोबाइल फोन के रहने और इसी तरह के विषयों के बारे में जानकारी खोजी. उसने अलग-अलग तरह के हथियारों और धीरे-धीरे जहर देने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी मांगी." जांच में ये बात भी सामने आई क‍ि आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए एक भट्टी लगाने की योजना बनाई थी.

क्‍यों की पर‍िवार की हत्‍या? 

DCP ने कहा, "वह एक क्लाउड किचन शुरू करना चाहता था. उसने भट्टी और टैंक समेत जरूरी उपकरण खरीदकर उन्हें लगा भी लिया था. योजना यह थी कि लाश को ठिकाने लगाने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाए."  उन्होंने कहा, "आरोपी ने बताया कि उसने लड़की के पैसे का इस्तेमाल किया था. लड़की भी अपने परिवार के पास वापस नहीं जाना चाहती थी और उन्हें पसंद नहीं करती थी. दोनों ही लड़की के परिवार के दबाव में थे और इसकी वजह से उन्‍होंने पर‍िवार की हत्‍या कर दी.'' पुल‍िस का कहना है क‍ि हत्‍या के बारे में बेटी को जानकारी थी और वह वहीं मौजूद थी. 

आरोपी ने सबसे पहले लड़की की मां पर हमला किया गया, तभी पिता और बहन दरवाजे पर आ गए. उसने पिता को चाकू मारा. जब बहन ने शोर मचाया तो वह उसकी तरफ मुड़ा और उसे भी चाकू मार दिया. वह गिर पड़ी, जबकि पिता चाकू लगने के बावजूद नीचे भागने में कामयाब रहे. 

पुलिस ने आरोपी की गूगल सर्च हिस्ट्री हासिल करने के लिए कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. DCP ने कहा क‍ि फोरेंसिक जांच के लिए आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर लिए गए हैं. हमारे पास चैट के स्क्रीनशॉट नहीं हैं. डिवाइस ज़ब्त कर लिए गए हैं और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें-  बेंगलुरु: सोने की चेन के लिए कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, फिर सूटकेस में लाश भरकर लगाया ठिकाने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Triple Murder, Bengaluru News, Bengaluru News In Hindi, Triple Murder Case, Latest News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com