विज्ञापन

DSP कृतिका यादव: विप्रो की वो इंजीनियर जो बनी डीएसपी, 11 साल बाद गुरु को दिया खास सरप्राइज

विप्रो की नौकरी छोड़ सिविल सर्विसेज में सफलता हासिल करने वाली DSP कृतिका यादव ने 11 साल बाद अपने मेंटर जितेंद्र शर्मा को फोन कर सरप्राइज दिया. मार्गदर्शन देने वाले शिक्षक के प्रति सम्मान और कृतिका की इस प्रेरणादायक सफलता की कहानी पढ़ें.

DSP कृतिका यादव: विप्रो की वो इंजीनियर जो बनी डीएसपी, 11 साल बाद गुरु को दिया खास सरप्राइज
success story dsp kritika yadav Rajasthan Police

Success Story DSP Kritika Yadav: पढ़ाना भले ही बरसों पहले छूट गया हो, लेकिन एक सच्चे शिक्षक का सिखाया सबक और उनका आशीर्वाद कभी बेअसर नहीं होता. विप्रो की नौकरी छोड़कर सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाली कृतिका यादव आज राजस्थान में पुलिस उप अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं. करीब एक दशक बाद जब उन्होंने अपने मार्गदर्शक गुरु को फोन कर पुरानी यादें ताजा कीं, तो साबित हो गया कि एक शिक्षक के लिए दुनिया की सबसे बड़ी दौलत उसके छात्र की सफलता और उसका सम्मान ही होता है. ऐसा ही कुछ जितेंद्र शर्मा के साथ हुआ.

भोपाल RTO जितेंद्र शर्मा ने साझा की कहानी

जितेंद्र शर्मा वर्तमान में मध्य प्रदेश के भोपाल में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) के पद पर सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले वे जबलपुर में वेटरनरी ऑफिसर हुआ करते थे. कृतिका यादव की सफलता की कहानी का एक सिरा भी जबलपुर से ही जुड़ा है. मध्य प्रदेश के भिंड-मुरैना के पास जोरा तहसील के गांव बघेल के रहने वाले शर्मा ने सोशल मीडिया पर कृतिका की यह दिलचस्प कहानी शेयर की है.

11 साल बाद आया DSP कृतिका का फोन

जितेंद्र शर्मा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "कल 5 अगस्त को अचानक राजस्थान पुलिस में DySP कृतिका यादव का फोन आया कि 'सर पहचाना क्या? सर, मैं कृतिका यादव, आपके पास 2015 में जबलपुर में पढ़ती थी. मैं काफी दिनों से आपका नंबर ढूंढ रही थी. मेरा सिलेक्शन 2018 में राजस्थान राज्य प्रशासनिक सेवा में हो गया था. मैं अभी डीएसपी हूं.' मुझे पुरानी बातें याद करने में थोड़ा समय लगा." 

success story

success story dsp kritika yadav Rajasthan Police

विप्रो की जॉब छोड़कर शुरू की थी तैयारी

एनडीटीवी से बातचीत में जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कृतिका यादव जबलपुर की रहने वाली हैं और उनकी शादी राजस्थान में हुई है. कृतिका एक इंजीनियर हैं. RTO बनने से पहले जबलपुर में वेटरनरी ऑफिसर के रूप में सेवाएं देने के दौरान जितेंद्र शर्मा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया करते थे. वे उनको तैयारी की रणनीति बनाने और किताबों के बारे में गाइड करते थे.

साल 2014 में कृतिका यादव उनके पास आई थीं. उन्होंने जितेंद्र शर्मा को बताया था कि वे विप्रो में इंजीनियर हैं और जॉब छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी करना चाहती हैं, जिसके लिए उन्हें मार्गदर्शन चाहिए. उसके बाद कृतिका का 2015 में सबसे पहले दिल्ली मेट्रो में सिलेक्शन हुआ. फिर साल 2018 में उनका चयन राजस्थान प्रशासनिक सेवा में हो गया और वे डीएसपी बनीं.

शिक्षक के लिए इससे बड़ी कोई खुशी नहीं

इधर, जितेंद्र शर्मा का जबलपुर से तबादला हो गया और उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाना भी छोड़ दिया, मगर करीब 11 साल बाद कृतिका यादव के फोन और उनकी सफलता की कहानी ने अहसास करा दिया कि बतौर टीचर इससे बड़ी कोई खुशी नहीं हो सकती.

जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने खुद भी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और स्टेट सर्विसेज में कुल 9 बार भाग्य आजमाया. UPSC में वे 2009 और 2010 में इंटरव्यू तक पहुंचे. वहीं, स्टेट सर्विस में 2006, 2010, 2012, 2013 और 2014 में इंटरव्यू तथा साल 2009 में मुख्य परीक्षा तक सफल रहे. साल 2016 में 24वीं रैंक के साथ वे RTO बने. इससे पहले उन्होंने जबलपुर में वेटरनरी ऑफिसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दीं. बतौर RTO भोपाल के अलावा वे दतिया, जबलपुर व नरसिंहपुर में भी पदस्थ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Success Story: मां को हुआ कैंसर, जमीन रखी गिरवी, फिर एक गाय ने बदल दी पूरी जिंदगी

यह भी पढ़ें- Success Story: Gen Z IPS शैलजा दास के वायरल VIDEO से मचाया गदर! 23 की उम्र में क्रैक की UPSC

यह भी पढ़ें- Success Story: किसान की बेटी IAS मिशा सिंह बनीं जिला कलेक्टर, बताया-कैसे हैंडल करती हैं पॉलिटिकल प्रेशर? 

यह भी पढ़ें-  Success Story: देसी मुर्गों के दम पर बने करोड़पति! छोड़ी बैंक वाइस प्रेसिडेंट की नौकरी, 18 लाख का पैकेज 

यह भी पढ़ें- Success Story: 2 बच्चों की मां बनीं पुल‍िस अफसर, 2 ऑपरेशन के बाद 36 की उम्र में रचा इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success Story, Madhya Pradesh, Rajasthan News, Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com