विज्ञापन

बंगाल में दीदी गईं, अब पप्पू यादव का अगला कदम क्या होगा? BJP की जीत पर किया था ये ऐलान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद सांसद पप्पू यादव ने ममता की जीत का दावा करते हुए एक बड़ा कमिटमेंट किया था. अब बंगाल में ममता की हार के बाद उनका वह कमिटमेंट सुर्खियों आ गया है.

बंगाल में दीदी गईं, अब पप्पू यादव का अगला कदम क्या होगा? BJP की जीत पर किया था ये ऐलान
बंगाल में दीदी गईं, अब पप्पू यादव का अगला कदम क्या होगा

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव परिणामों में ममता बनर्जी की टीएमसी का किला ढह गया है. भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत के साथ बंगाल में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है. अब तक के बंगाल चुनाव नतीजों के आंकड़ों में बीजेपी 199 सीटों पर बढ़त बनाए हुए, इनमें चुनाव आयोग के आंकड़ों मुताबिक, अभी तक 18 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार जीत गए हैं, जबकि 188 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. बंगाल में बीजेपी के लिए यह बहुत बड़ी और ऐतिहासिक जीत है. बीजेपी की जीत और टीएमसी की बंगाल में बुरी हार के बीच बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव का एक बयान और पोस्ट वायरल होने लगा है. 

पप्पू यादव का कमिटमेंट क्या था? 

दरअसल, पप्पू यादव ने बंगाल में वोटिंग के बाद कहा था कि बंगाल ने बीजेपी का पूरी तरह से सफाया कर दिया है. मीडिया से बातचीत में भी पप्पू यादव ने कहा कि बंगाल में दीदी के अलावा कोई नहीं जीतेगा. उन्होंने बंगाल में बीजेपी के चुनाव जीतने को लेकर भी एक बड़ा कमिटमेंट किया था. पप्पू यादव ने कहा था कि अगर दीदी (ममता बनर्जी) चुनाव नहीं जीतीं, बीजेपी चुनाव जीत गई तो पप्पू यादव सेवा करना, मदद करना और संघर्ष करना छोड़ देगा.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसी को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसमें लिखा, "अगर बंगाल में बीजेपी जीत जाती है. तो हम सेवा, मदद और इंसाफ़ के लिए संघर्ष छोड़ देंगे." पूर्णिया सांसद ने उस समय लिखा था कि वैसे मुझे पूरा भरोसा है, बंगाल बीजेपी का पूरी तरह सफाया कर दिया है.

पप्पू यादव का अगला कदम क्या होगा?

अब जब बंगाल चुनाव के परिणामों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है तो पप्पू यादव के अगले कदम को लेकर सवाल होने लगे हैं, क्योंकि पप्पू यादव ने बंगाल में बीजेपी के जीतने पर सेवा और संघर्ष छोड़ने को कहा था. फिलहाल बीजेपी ने बंगाल के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है और ममता बनर्जी के फिर से सरकार बनाने के सपने पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है. लंबे समय से सत्ता में रहने का असर भी एंटी-इंकंबेंसी के रूप में सामने आया.

यह भी पढे़ं-

बंगाल में भगवा लहर, ममता बनर्जी साफ; बीजेपी की जीत के 10 फैक्टर

बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत की पटकथा लिखने वाले 6 केंद्रीय नेता, जिन्होंने संगठन से प्रचार तक को दी धार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com