Bhabanipur Bengal Results LIVE: भवानीपुर सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक होता जा रहा है. 13 राउंड की गिनती के बाद ममता बनर्जी की बढ़त घटकर करीब 5,000 वोट रह गई है. ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी दोनों काउंटिंग सेंटर के अंदर मौजूद हैं, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण है. अभी कई राउंड की गिनती बाकी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बीच भवानीपुर की यह लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है.