PM Modi Speech LIVE Updates: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है. सबसे ज्यादा खास बंगाल की जीत है. बीजेपी कार्यकर्ता इस बड़ी जीत का जश्न मना रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शाम 6 बजे दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे. इस दौरान वो बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी पहले भी अन्य राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद बीजेपी कार्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रहे हैं. बीजेपी मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां चल रही हैं. पार्टी दफ्तर को फूलों से सजाया गया है. बीजेपी के कई नेता यहां पहुंच रहे हैं. बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी के जश्न और पीएम मोदी के संबोधन से जुड़े बड़े अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए NDTV.in के साथ.
PM Modi Speech LIVE: पीएम मोदी पहुंचे बीजेपी मुख्यालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने इस दौरान खास कुर्ता धोती पहना हुई है.
PM Modi Speech Live News: बीजेपी के जश्न के बीच दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
पांच राज्यों के चुनावी नतीजों का जश्न दिल्ली में मनाया जा रहा है. इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर समर्थकों की भारी भीड़ जुट रही है.
एडवाइजरी के मुताबिक, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनावों के चलते यात्रियों से 4 मई को रात 10 बजे तक DDU मार्ग के दोनों तरफ जाने से बचने को कहा गया है. बहादुर शाह जफर मार्ग और ITO चौक समेत आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक जाम होने की संभावना है.
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) May 4, 2026
Special traffic arrangements will be in place on 04.05.2026 in view of election results, as a large gathering of supporters and dignitaries is expected at DDU Marg.
📍 ADVISORY
-Avoid DDU Marg (both carriageways) from 02:00 PM to 10:00 PM
•Plan your journey… pic.twitter.com/t9euerIp24
PM Narendra Modi Speech LIVE: हमारे कार्यकर्ताओं के संघर्षों का नतीजा, बंगाल जीत पर बोले अमित शाह
बंगाल विजय पर गृहमंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह रिकॉर्ड जीत हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के दशकों के अथक प्रयास और संघर्षों का परिणाम है. मैं उन सभी को नमन करता हूं। उन्होंने जमीनी स्तर पर निरंतर कड़ी मेहनत की है और अनेक चुनौतियों का सामना किया है. उन्होंने हमारे विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया है. वे हमारी पार्टी की असली ताकत हैं.
PM Modi Speech LIVE: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे बीजेपी मुख्यालय
दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा है. इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं. थोड़ी देर में पीएम मोदी यहां पहुंचेंगे.
PM Modi Speech Live News: अमित शाह के बीजेपी मुख्यालय पहुंचने पर ऐसे हुआ स्वागत
#WATCH | Delhi | Union Home Minister Amit Shah arrives at the party headquarters to celebrate the party's performance in the Assam and West Bengal elections. pic.twitter.com/dR7X0XLoeX
— ANI (@ANI) May 4, 2026
PM Narendra Modi Speech LIVE: अमित शाह पहुंचे BJP मुख्यालय
बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के बड़े नेता पहुंच रहे हैं. इस बीच गृहमंत्री अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं. अमित शाह ने बंगाल विधानसभा चुनाव में कई रैलियां और बैठकें कीं.
PM Modi Speech LIVE: असम में फिर से प्रचंड जीत पर पीएम मोदी का ट्वीट
पीएम मोदी ने असम चुनाव में बीजेपी की तीसरी बार प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि असम ने एक बार फिर BJP-NDA को अपना आशीर्वाद दिया है.
उन्होंने कहा कि असम विधानसभा चुनावों में BJP-NDA की जीत, विकास पर हमारे गठबंधन के जोर और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के हमारे प्रयासों के प्रति अटूट समर्थन को दर्शाती है. मैं असम की अपनी बहनों और भाइयों का इस जबरदस्त जनादेश के लिए धन्यवाद करता हूं. मैं उन्हें यह भी भरोसा दिलाता हूं कि हम राज्य के कायाकल्प के लिए लगातार काम करते रहेंगे.
पीएम ने एक अन्य पोस्ट में कहा, 'मैं BJP-NDA के सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करता हूं, जिन्होंने असम की जनता के बीच दिन-रात एक करके मेहनत की. यह काबिले-तारीफ है कि पिछले एक दशक में हमारी पार्टी और गठबंधन का किस तरह विस्तार हुआ है. उनके प्रयासों ने यह सुनिश्चित किया है कि हमारा सकारात्मक एजेंडा लोगों के दिलों तक पहुंच सके.
PM Modi Speech Live News: कई नेता बीजेपी मुख्यालय पहुंचे
दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पर बंगाल और असम में जीत का जश्न मनाया जा रहा है. थोड़ी देर में पीएम मोदी यहां पहुंचेंगे, इससे पहले पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी प्रमुख विजेंद्र गुप्ता, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, स्मृति ईरानी समेत कई नेता पहुंच चुके हैं.
PM Narendra Modi Speech LIVE: बंगाल में खिला कमल: PM मोदी
बंगाल में प्रचंड जीत पर पीएम मोदी का ट्वीट सामने आया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है. 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद रखे जाएंगे. जनता की शक्ति की जीत हुई है और BJP की सुशासन की राजनीति सफल रही है. मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति के सामने नतमस्तक हूं.
जनता ने BJP को एक शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल की जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. हम एक ऐसी सरकार देंगे जो समाज के सभी वर्गों को अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में BJP की यह ऐतिहासिक जीत, पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं थी. मैं उन सभी को नमन करता हूं. वर्षों तक उन्होंने ज़मीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की मुश्किलों का सामना किया है और हमारे विकास के एजेंडे को लोगों तक पहुंचाया है. वे ही हमारी पार्टी की असली ताकत हैं.
PM Modi Speech LIVE: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बीजेपी मुख्यालय पहुंचे
बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारियां चल रही हैं. इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पार्टी मुख्यालय पहुंचे.
#WATCH | BJP National President Nitin Nabin arrives at the party headquarters in Delhi
— ANI (@ANI) May 4, 2026
The party sweeps the Assam polls and is currently leading on 203 seats in West Bengal, way past the majority mark. pic.twitter.com/pFUzIu4H1h
PM Modi Speech LIVE: बंगाल में बीजेपी 203 सीटों पर चल रह आगे
अब चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रुझानों में भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. भाजपा 208 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 84 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा एजेयूपी 2 सीटों पर आगे है, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 1 सीट पर और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) 1 सीट पर आगे चल रहे .
PM Modi Speech Live News: बंगाल में पीएम मोदी ने की कई रैलियां
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने कई चुनावी सभाएं, रैलियां और रोड शो किए. अपने भाषणों में उन्होंने बार-बार यह दावा किया था कि इस बार बंगाल में कुछ ऐसी सीटें भी होंगी, जहां तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अपना खाता तक नहीं खोल पाएगी.
PM Narendra Modi Speech LIVE: पीएम हर जीत के बाद कार्यकर्ताओं को करते हैं संबोधित
चुनाव नतीजों के दौरान यह परंपरा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हैं. इस बार भी चुनावी रुझानों के बीच उनके दौरे को काफी अहम माना जा रहा है.
PM Modi Speech LIVE: पीएम मोदी पहुंचेंगे बीजेपी दफ्तर
बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि पीएम मोदी आज शाम 6 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे.