विज्ञापन

बुरे फंसे बंगाल के क‍िसान: बांकुड़ा में 50 रुपये बोरा ब‍िक रहा आलू, व्‍यापारी खरीदने से कर रहे इंकार 

क‍िसानों के आलू खेतों में ही सड़ रहे हैं. लागत भी नहीं न‍िकल पा रहा है. कोल्‍ड स्‍टोर भी लगभग फुल हो चुके हैं. सुदीप कुंडू की रिपोर्ट...

बुरे फंसे बंगाल के क‍िसान: बांकुड़ा में 50 रुपये बोरा ब‍िक रहा आलू, व्‍यापारी खरीदने से कर रहे इंकार 
फाइल फोटो.

बंगाल के बांकुड़ा ज‍िले के जॉयपुर और कोटुलपुर में आलू के क‍िसान भारी संकट में फंस गए हैं. इस साल भरपूर पैदावार होने के बावजूद व्यापारी खेतों से सीधे आलू खरीदने से इंकार कर रहे हैं. नतीजतन, सैकड़ों बोरे आलू खेतों में ही सड़ रहे हैं. व्‍यापारी भी आलू खरीदने से बच रहे हैं.  

कोल्ड स्टोरेज 80% फुल  

स्थानीय कोल्ड स्टोरेज पहले से ही लगभग 80% क्षमता तक आलू से भर चुके हैं. किसानों का कहना है कि एक बीघा पर उत्पादन लागत लगभग 30 हजार रुपये आती है, जबकि आलू की बिक्री कीमत मात्र 50 रुपये प्रति बोरा रह गई है, इससे किसानों को प्रति बीघा लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है. 

तांगे पर आलू लादकर कोल्ड स्टोरेज ले जाते किसान. सड़क पर लगा जाम.

तांगे पर आलू लादकर कोल्ड स्टोरेज ले जाते किसान. सड़क पर लगा जाम.

कोलकाता-बांकुड़ा मार्ग पर जाम 

निराश किसान ट्रैक्टर और बैलगाड़ी से आलू को कोल्ड स्टोरेज तक ले जा रहे हैं, इससे कोलकाता-बांकुड़ा मार्ग पर लंबा जाम लग गया. स्थिति तब और बिगड़ गई, जब कोटुलपुर पुलिस ने वाहनों को मोड़ने की कोशिश की, जिससे कोल्ड स्टोरेज के मुख्य द्वार पर तनाव उत्पन्न हो गया.   

यह भी पढ़ें:  'जान देंगे..जमीन नहीं', नेतरहाट की वादियों में फिर गूंजी आदिवासियों की हुंकार; टूटवापानी में उमड़ा जनसैलाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal Farmers Trouble, Potatoes Selling 50 Rupees Sack, Bankura Traders, Farmer News, Jaipur, Kotulpur, Cold Storage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com