विज्ञापन

TMC में एक बड़ा और इस्तीफा, मानस रंजन भुंइया ने ममता बनर्जी का छोड़ा साथ

बंगाल में पिछली सरकार में मंत्री रहे मानस रंजन भुंइया ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है. भुइयां 2021 तक तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रहे.

TMC में एक बड़ा और इस्तीफा, मानस रंजन भुंइया ने ममता बनर्जी का छोड़ा साथ
TMC नेता मानस रंजन भुंइया ने दिया इस्तीफा
  • 2016 में टीएमसी से जुड़े थे मानस रंजन भुंइया
  • 6 बार कांग्रेस के टिकट पर सबंग से दर्ज की जीत
  • भाजपा में जाने के सवाल पर बोले- बाद में फैसला करेंगे

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार जाने के बाद TMC में बगावत का सिलसिला थम नहीं रहा है. एक के बाद एक नेता टीएमसी का साथ छोड़ रहे हैं. अब TMC नेता और ममता बनर्जी सरकार में मंत्री रहे मानस रंजन भुंइया ने इस्तीफा दे दिया है. भुंइया ने शनिवार को बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना त्यागपत्र भेज दिया. विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद मुश्किलों से घिरी पार्टी के लिए यह एक और झटका है. मानस भुइयां ने बताया कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी को एक पत्र भेजकर तृणमूल के सभी संगठनात्मक पदों और पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा देने के अपने फैसले की जानकारी दी. हालांकि, जब उनसे भाजपा में शामिल होने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैंने अभी इस बारे में कोई विचार नहीं किया है. इस पर फैसला बाद में करूंगा.

2016 में टीएमसी में शामिल हुए थे भुंइया

मानस रंजन भुइयां कांग्रेस छोड़कर 2016 में तृणमूल कांग्रेस शामिल हुए थे. पश्चिम मेदिनीपुर जिले की सबंग विधानसभा सीट से वह सात बार विधायक निर्वाचित हुए. उन्होंने इनमें से छह बार कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में इस सीट पर जीत दर्ज की थी. भुइयां ने 2021 का विधानसभा चुनाव तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर सबंग सीट से जीता था.

2026 के चुनाव में इसी सीट पर उन्हें भाजपा के अमल कुमार पांडा ने 11,000 से अधिक मतों के अंतर से पराजित कर दिया. भुइयां 2021 तक तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रहे. इसके बाद उन्हें ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में सिंचाई एवं जलमार्ग, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग तथा वस्त्र विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. 

ममता की हार के बाद TMC में भगदड़

बता दें कि बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की करारी हार के बाद से ही TMC में भगदड़ मची हुई है. पहले कोलकाता में 58 विधायकों ने ममता का साथ छोड़ा तो इसके बाद दिल्ली में पार्टी के दो तिहाई सांसदों ने अलग गुट बनाने की तैयारी कर ली है. TMC की चीफ व्हिप काकोली घोष दस्तीदार ने 18 मई को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर अलग गुट बनाने की मांग की थी. इसके बाद TMC के उन सांसदों की हस्ताक्षर वाली चिट्ठी सामने आई है, जिन्होंने काकोली घोष दस्तीदार की अगुआई में बगावत की आवाज बुलंद की. 

बागी सांसदों में सयानी घोष, यूसूफ पठान के नाम भी शामिल है. इसमें पहले नंबर पर काकोली घोष दस्तीदार का नाम है. दूसरे नंबर पर शताब्दी राय, तीसरे नंबर पर बापी हलधर तो चौथे नंबर पर डॉ. शर्मिला सरकार का सिग्नेचर है. इस लिस्ट की खास बात यह है कि 13 नंबर पर एक स्थान खाली रखा गया है. दो सांसदों ने बाद में स्पीकर को पत्र लिखा है. 

यह भी पढ़ें- 

टीएमसी का एक और सांसद बागी! सुदीप बंदोपाध्याय BJP नेता भूपेंद्र यादव से मिलने पहुंचे

सयानी, शताब्दी, युसूफ... NDTV के पास TMC के 19 बागी सांसदों की चिट्ठी, देखें किस-किस ने किए सिग्नेचर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal News, TMC Leader News, Bengal Latest News, TMC Rebel Leaders
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com