विज्ञापन

मनाली से जयपुर जा रही वॉल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत; 11 यात्री गंभीर रूप से घायल

जयपुर से मनाली जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस में सवार 11 यात्री घायल हैं. उन्हें महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पढ़िए भालेंद्र यादव की रिपोर्ट.

मनाली से जयपुर जा रही वॉल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत; 11 यात्री गंभीर रूप से घायल
मनाली से जयपुर जा रही बस हादसे का शिकार.

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में नेशनल हाईवे-152D पर शुक्रवार (12 जून) सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई. बस बुचावास के पास नेशनल हाईवे-152D पर पहुंची तो एक ट्रक में जा घुसी. बस में सवार 2 की मौत हो गई. 11 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी यात्री मनाली से छुट्टियां बिताकर जयपुर लौट रहे थे. 

आशंका- ड्राइवर को झपकी आने से हादसा

घायल लोगों ने बताया कि जब वे वापस आ रहे थे तो सड़क के किनारे ट्रक खड़ा हुआ था, लेकिन बस ट्रक में घुस गई. आशंका है कि बस के ड्राइवर को नींद की छपकी आ गई हो या शायद ट्रक उसे दिखाई नहीं दिया हो.

रोड किनारे खड़ा ट्रक लोहे के सरिया से लदा हुआ था.

महेंद्रगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल में घायल भर्ती

हादसा इतना गंभीर था कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एंबुलेंस कर्मी और राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल भेजा. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया.

हाईवे पर यातायात रहा प्रभावित

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक जाम खुलवाया. दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू की.

यह भी पढ़ेंः 'प्रसूताएं नाचती-गाती आई थीं या बीमार?', मंत्री खींवसर के बिगड़े बोल पर भड़के बेनीवाल; कहा- तुरंत माफी मांगें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendragarh Accident News Today, BUS Accident, Haryana News, Jaipur News, Manali News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com