विज्ञापन

शुभेंदु के शपथग्रहण पर कोलकाता में BJP वर्कर्स का जोश हाई, किसी ने आपबीती सुनाई तो कोई बोला ‘अपना टाइम आ गया’

बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखने को मिला. कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री, NDA शासित राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए. जिन्होंने अपनी आपबीती के साथ-साथ भविष्य की आकांक्षाएं भी बताईं.

शुभेंदु के शपथग्रहण पर कोलकाता में BJP वर्कर्स का जोश हाई, किसी ने आपबीती सुनाई तो कोई बोला ‘अपना टाइम आ गया’
बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार के शपथ ग्रहण के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था.
  • पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार बनी, शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किए.
  • शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुआ जहां भगवा रंग और जय श्रीराम के नारे गूंजे.
  • समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं और बच्चे उत्साह के साथ भाजपा का समर्थन करते नजर आए.
कोलकाता:

BJP Bengal Govt: बंगाल में BJP की पहली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कोलकाता भगवामय नजर आया. शपथ ग्रहण समारोह स्थल ब्रिगेड परेड ग्राउंड और उसके आस-पास के इलाके में रविंद्र संगीत की मधुर धुन के साथ-साथ 'जय श्री राम' के नारे गूंज रहे थे. हाथों में तिरंगा और पार्टी का झंडा लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पूरे जोश में नजर आए. क्या बच्चे, क्या बुढ़े, महिला कार्यकर्ताएं भी पार्टी की जीत के बाद खासा उत्साहित नजर आईं. 

इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने अपनी आपबीती सुनाई तो कई ने कहा- 'अब अपना टाइम आ गया'. 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ ली जो एक ऐसा महत्वपूर्ण क्षण है जिसने भगवा राजनीति के प्रति दशकों के प्रतिरोध के बाद राज्य के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया और इसी के साथ राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनी.

12वीं की छात्रा बोलीं- मैं बीजेपी को सपोर्ट करने आई हूं

शपथ ग्रहण के दौरान 12वीं की एक छात्रा भी वहां मां के साथ नजर आई. जब NDTV ने उस बच्ची से पूछा कि आप तो अभी वोटर भी नहीं हूं, फिर यहां क्यों आई हूं. तो उसने कहा मैं BJP को सपोर्ट करने आई हूं. बीजेपी को क्यों वोट करोगे तो इस पर 12वीं की छात्रा ने कहा कि बीजेपी को क्यों नहीं वोट करना चाहिए. BJP सभी के भले के लिए काम करती है. वहां मौजूद छात्रा की मां ने कहा- राष्ट्रभावना इसके अंदर जगाना है. बीजेपी के अंदर राष्ट्रभावना दिखती है. 

ब्रिगेड परेड ग्राउंड आज से हमारी पुण्य भूमि हैः महिला कार्यकर्ता

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने कहा ब्रिगेड परेड ग्राउंड आज से हमारे लिए पुण्य भूमि बन गई है. हमने बहुत अत्याचार सहे, लेकिन आज हमारी सरकार सत्ता में आ गई. यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है. 

Latest and Breaking News on NDTV

भगवे से पटा दिखा लाल सैलाब वाला मैदान

BJP ने शपथग्रहण समारोह के लिए ब्रिगेड परेड मैदान को चुना, जो कभी वाम दलों की विशाल रैलियों का गढ़ था और बाद में तृणमूल कांग्रेस के लिए भी एक प्रमुख राजनीतिक मैदान रहा.

पश्चिम बंगाल में भाजपा के उदय के प्रमुख शिल्पकारों में शामिल शुभेंदु अधिकारी ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शपथ ली. इस दौरान भाजपा के हजारों समर्थक समारोह स्थल पर पहुंचे. उन्होंने भगवा झंडे लहराए और ‘‘जय श्रीराम'' के नारे लगाए.

बीजेपी की स्थानीय कार्यकर्ता ने सुनाई आपबीती

शपथ ग्रहण के दौरान दर्शक दीघा में मौजूद बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता इस मौके पर रोने लगी. एनडीटीवी से बातचीत में उस महिला ने कहा कि मैं स्थानीय चुनाव में यहां जीती थी. लेकिन मुझे जीत का सर्टिफिकेट नहीं दिया. विरोध करने पर मारा-पीटा, मैं कोमा में थी. आज बीजेपी की सरकार बनने पर मेरी आंखों से आनंद जल (खुशी के आंसू निकल रहे. 

एक बीजेपी समर्थक ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में आज पूरा बंगाल भगवामय होने जा रहा है. सनातनियों की सरकार बन गई है..." आम लोग काफी खुश है. 

शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने वाले भाजपा के पहले नेता हैं. राज्यपाल आर. एन. रवि ने यहां ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

Latest and Breaking News on NDTV

इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के तुरंत बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने नयी मंत्रिपरिषद में मंत्री के रूप में शपथ ली. भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, निशीथ प्रामाणिक और खुदीराम टुडू को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई.

यह भी पढ़ें - मंच पर पहुंचे PM मोदी ने बंगाल की जनता को अनोखे अंदाज में किया नमन, शुभेंदु के शपथग्रहण का यादगार पल

यह भी पढ़ें - सीने पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सिर पर शुभेंदु की तस्वीर... बंगाल में BJP की पहली सरकार पर गजब का जोश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suvendu Adhikari, Suvendu Adhikari Oath Ceremony, Suvendu Adhikari Oath Updates, Bengal Bjp Workers, Bengal BJP Workers Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com